Bareilly: 15 दिन के भीतर अपना लूंगा मुस्लिम धर्म.., BJP नेता ने पोस्ट शेयर कर बयां किया दर्द

Bareilly: भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल उर्फ कल्लू ने लिखा कि वह साल 1988 से भाजपा का सिपाही हैं। भाजपा सत्ता में रही हो या विपक्ष में, हमेशा पार्टी का साथ दिया।

Shishumanjali kharwar
Published on: 21 July 2024 10:59 AM GMT (Updated on: 21 July 2024 12:13 PM GMT)
bareilly news
X

बरेली में भाजपा ने पोस्ट शेयर कर बयां किया दर्द (न्यूजट्रैक)

Bareilly News: भारतीय जनता पार्टी के महानगर उपाध्यक्ष ने सोषल मीडिया पर रविवार को दो पोस्ट शेयर किये। जिसके बाद पार्टी में खलबली मच गयी। दरअसल बरेली के जिलाधिकारी ने भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष के दो शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिये। जिससे आहत होकर भाजपा नेता ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया। साथ ही उन्होंने सांसदों और विधायकों पर साथ न देने का आरोप लगाया है।

भाजपा नेता प्रदीप अग्रवाल उर्फ कल्लू ने फेसबुक आईडी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि अगर मेरी बात नहीं सुनी गई तो 15 दिन के भीतर मुस्लिम धर्म अपना लूंगा। भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल उर्फ कल्लू ने लिखा कि वह साल 1988 से भाजपा का सिपाही हैं। भाजपा सत्ता में रही हो या विपक्ष में, हमेशा पार्टी का साथ दिया। निर्दोष होने के बाद भी सात माह जेल में काटा। इसके बाद न्यायालय ने भी मुझे निर्दोष माना। इसके बावजूद भी मेरे दोनों शस्त्र लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया है।

उन्होंने आगे लिखा कि बडे़ नेता कह रहे हैं। मेरे पास आओ। तब तुम्हारे सामने फोन करूंगा। मैं जाऊं या न जाऊं काम तो होना चाहिए। लेकिन मेरा काम आज तक नहीं हुआ। पोते के अपहरण की कोशिश हुई इसलिए हादसा हुआ था।

मैं अपनी सरकार के खिलाफ नहीं जा सकता

पोस्ट में भाजपा नेता ने आगे लिखा, ’मेरे साथ जितना बुरा हो सकता था वह सब हुआ। मैं फिर भी अपनी सरकार के खिलाफ नहीं जा सकता। लेकिन अब मैं मजबूर हूं। इस सरकार में अफसर अपनी मनमर्जी कर रहे हैं। पार्टी के किसी सांसद, विधायक और उच्च पदाधिकारी ने मेरे मामले का संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने कहा कि जब कोई मेरे साथ नहीं खड़ा हो सकता। तो प्यार के दो बोल तो बोल सकता है। इस घटना से मेरा मन इतना ज्यादा आहत है कि मेरे मन में विचार आ रहा है मैं हिंदू धर्म त्याग मुस्लिम धर्म अपना लूं। मेरे मामले में अगर सुनवाई नहीं हुई तो 15 दिन के भी मुस्लिम धर्म अपना लूंगा।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में सुभाषनगर में रहने वाले भाजपा नेता प्रदीप अग्रवाल उर्फ कल्लू के दो शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिये गये हैं। पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर तीन दिन पहले जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने यह कार्रवाई की थी। भाजपा नेता के अलावा चार और लोगों के भी शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए थे।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story