×

Bareilly: नशे की हालत में युवक ने 85 साल की बुजुर्ग महिला से किया दुष्कर्म, मौत

Bareilly: थाना हाफिजगंज क्षेत्र के एक गांव मे 85 साल की वृद्ध महिला घर मे अकेली रहती थी। उसके पति और बच्चो की पहले ही मौत हो चुकी है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 29 July 2024 5:22 PM IST
bareilly news
X

बरेली में युवक ने 85 साल की बुजुर्ग महिला से किया दुष्कर्म (न्यूजट्रैक)

Bareilly News: जिले से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने दरिंदगी करते हुए 85 साल की वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद वृद्ध महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने युवक की घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी सहित फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य इकट्ठा किए। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

थाना हाफिजगंज क्षेत्र के एक गांव मे 85 साल की वृद्ध महिला घर मे अकेली रहती थी। उसके पति और बच्चो की पहले ही मौत हो चुकी है। सोमवार को दोपहर एक बजे के आसपास 35 साल का एक युवक नशे की हालत में बुजुर्ग महिला के घर में घुस गया। महिला को अकेला युवक ने दरिंदगी करते हुए महिला के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के कुछ देर बाद ही बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जिसके बाद घर के पास लोगों को आता देख युवक मौके से फरार हो गया।

ग्रामीण जब बुजुर्ग महिला के घर पहुंचे तो बुजुर्ग महिला की लाष देख उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करके युवक को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अनुराग आर्य सहित फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए। पुलिस ने महिला का शव कब्जे मे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। नशेड़ी युवक द्वारा की बुजुर्ग महिला के साथ की गई दरिंदगी और फिर हत्या से गांव के लोगों में काफी रोष है।



Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Next Story