Bareilly News: धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड मे धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Bareilly News: यूनिट हेड संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। देश को आजादी दिलाने के लिए हमारे वीर सपूतों और महापुरुषों ने बहुत कड़ी मेहनत की, जिसके बाद हमारा देश आजाद हुआ।

Sunny Goswami
Published on: 16 Aug 2024 7:23 AM GMT
Bareilly News
X

Bareilly News (Pic: Newstrack)

Bareilly News: बरेली जनपद के मीरगंज स्थित धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस दौरान चीनी मिल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर संदीप शर्मा, गन्ना प्रमुख राजीव कुमार, यूनिट हेड संजय कुमार श्रीवास्तव, महाप्रबंधक अरविंद गंगवार, जय गोपाल चावला एवम सुमोद सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर गणेश जी की वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गयाl 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में समस्त कर्मचारियों, अधिकारियों एवं किसान बंधुओं को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर संदीप शर्मा, राजीव कुमार एवम इकाई प्रमुख श्री संजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा संबोधित किया गया। इसके उपरांत बच्चों, महिलाएं एवं कर्मचारियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं, बच्चों एवं कारखाने के अधिकारी, कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। तत्पश्चात बच्चों के खेल कूद का आयोजन हुआ, जिसमें चैन रेस, फ्रॉक रेस गेम,विद बैलून कप कंपटीशन एवं कर्मचारियों के मध्य रस्साकशी प्रत्योगीता का भी आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। तदोपरांत अपने कार्यस्थल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के सफल एवं सुगम संचालन के लिए चीनी मिल अधिकारी वा कर्मचारी संजय कुमार सिंह, मोइन अहमद, विजय शुक्ला, लोकेश दीक्षित,शेषनाथ यादव, नवीन श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।


यूनिट हेड संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। देश को आजादी दिलाने के लिए हमारे वीर सपूतों और महापुरुषों ने बहुत कड़ी मेहनत की, जिसके बाद हमारा देश आजाद हुआ। सच्ची निष्ठा से देश की सेवा करना ही सबसे बड़ा कर्म है। हम सबको मिलकर देश को और शक्तिशाली बनाना है।



Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story