Bareilly News: महाकाल का जल अभिषेक करने के बाद लौटे कावड़ियों का हुआ भव्य स्वागत

Bareilly News: फतेहगंज पश्चिमी से महंत सत्य प्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में ढाई सौ कांवड़ियों का जत्था उज्जैन महाकाल के लिए रवाना हुआ था। आज उनके सकुशल वापस आने के बाद कस्बे में बैंड बाजे और ढोल नगाड़े बजाकर स्वागत किया गया।

Sunny Goswami
Published on: 2 Aug 2024 3:15 PM GMT
Bareilly News
X

 Bareilly News (Pic: Newstrack) 

Bareilly News: फतेहगंज पश्चिमी से महंत सत्य प्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में ढाई सौ कांवड़ियों का जत्था उज्जैन महाकाल के लिए रवाना हुआ था। आज उनके सकुशल वापस आने के बाद कस्बे में बैंड बाजे और ढोल नगाड़े बजाकर स्वागत किया गया। जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में सावन के महीने में सैकड़ों कांवड़िए महंत सत्यप्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में महाकाल जाते हैं। इस साल भी 24 तारीख को ढाई सौ कांवड़ियों का जत्था बरेली रेलवे जंक्शन से रवाना हुआ था। सभी कावंडिए 27 जुलाई को कालेश्वर पहुंचे थे। वहां से नर्मदा नदी से गंगा जल भरकर 130 किमी पैदल यात्रा कर 31 जुलाई को उज्जैन महाकाल मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद आज 2 दो अगस्त को वापस बरेली लौटे।

सभी कावड़ियों को फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत के पास समाजसेवियों द्वारा सूक्ष्म जलपान कराया गया। उसके बाद कस्बे में राज कपूर गुप्ता की दुकान के पास कावड़ कैंप में व्यापारियों और समाजसेवियों ने जलपान ग्रहण कराया। जिसमें कावड़िया महंत सत्य प्रकाश अग्रवाल, सूचित अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, दर्पण अग्रवाल, मेवाराम सागर, प्रशांत अग्रवाल, मुकेश भारद्वाज, तुलाराम फौजी, हर्ष सोमवंशी, सर्वेश गुप्ता, प्रिंस रस्तोगी, जतिन अग्रवाल, अमन गुप्ता सहित अन्य लोग शामिल थे।

कांवड़ियों का स्वागत करने वालों में विनोद अग्रवाल, नरेश ऐरन, अमित गोयल, राज कपूर गुप्ता, अखिलेश अग्रवाल, अमित कुमार सिंह, मयंक अग्रवाल, शोभित अग्रवाल,डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, कैलाश अग्रवाल, दौलत राम गुप्ता, सतीश गुप्ता, राधा सोमवंशी, अंशुल सक्सेना ने किया। वहीं दीपक गोयल सुबोध पोरवाल, जतिन अग्रवाल, शशांक अग्रवाल आदि ने फूल माला पहनकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story