Bareilly News: तेंदुए ने बछड़े को बनाया निवाला, दहशत में ग्रामीण

Bareilly News: घर के आंगन मे बंधे बछड़े को तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया। देर रात जानवरों की आवाज़ सुनकर उठे लोगों ने तेंदुए को बछड़ा खाते देखा तो उनके होश उड़ गए। लोगों को देख तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया।

Sunny Goswami
Published on: 7 July 2024 5:21 PM GMT
Bareilly News
X

Leopard (Pic: Social Media)

Bareilly News: जनपद में शनिवार की रात घर के आंगन मे बंधे बछड़े को तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया। देर रात जानवरों की आवाज़ सुनकर उठे लोगों ने तेंदुए को बछड़ा खाते देखा तो उनके होश उड़ गए। लोगों को देख तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। तेंदुए की दहशत से गांव में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने की वन विभाग से अपील की। मीरगंज के गांव मोहम्मदगंज मे कल देर रात तेंदुए ने बछड़े को अपना निवाला बना लिया। गांव के रहने वाले मल्लू सिंह पुत्र राघवीर सिंह ने बताया कि वो शनिवार को अपने जानवरो को बांधकर सोने चले गए थे। रात करीब तीन बजे के आसपास उनको जानवरो की काफी तेज आवाज़ सुनाई दी जब वो घर के बाहर जानवरो के पास पहुंचे तो उनके होश उड़ गए।

दहशत में ग्रामीण

उन्होने देखा कि तेंदुआ उनके जानवरों के पास बैठा हुआ था। उसने एक बछड़े को अपना निवाला बना लिया। वो पूरा बछड़ा मारकर खा गया। उसको देखकर पास मे बंधे जानवर डर के मारे इधर उधर भागने की कोशिश कर रहे थे। उनको देख कर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। उन्होंने शोर मचाया तो गांव के कई लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को डर है कि तेंदुआ उनके बच्चों और जानवरों पर कभी भी हमला कर सकता है।

गांव में जाएगी वन विभाग की टीम

आपको बता दें, कि तेंदुआ के डर से आज गांव में कोई भी व्यक्ति अकेला खेतों पर नहीं गया। बारिश के दौरान कई लोग साथ में खेतों पर गए। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द से जल्द वन विभाग के लोग गांव में आए और तेंदुए को पकड़े। नहीं तो आने वाले समय में तेंदुआ गांव के लोगों और जानवरों पर जानलेवा हमला कर सकता है। तेंदुए के आने से ग्रामीणों में काफी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि एक हफ्ते पहले से जंगल में तेंदुए जैसे पैरो के निशान दिखाई दिए थे। शनिवार की रात को तेंदुए ने बछड़े को अपना निवाला बना लिया। रेंजर संतोष कुमार ने बताया कि उनको अभी सूचना प्राप्त हुई है कल वन विभाग की टीम मौके पर जाएगी।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story