×

लालकृष्ण अडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर भड़के मौलाना तौकीर रज़ा- 'हमारे नौजवान अगर कंट्रोल से बाहर हो गए तो...'

Maulana Tauqeer Raza on Bharat Ratna: मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि, '​हिंदुस्तान में मौजूदा वक़्त में जो राजनीति चल रही है, उससे नफरत का बाजार गरम है। बेईमानी, नाइंसाफी, भुखमरी, बेरोजगारी इन सबके लिए लाल कृष्ण आडवाणी जिम्मेदार है'।

Sunny Goswami
Published on: 3 Feb 2024 2:23 PM GMT (Updated on: 3 Feb 2024 2:31 PM GMT)
Maulana Tauqeer Raza on Bharat Ratna
X

लालकृष्ण अडवाणी और मौलाना तौकीर रज़ा (Social Media)

Maulana Tauqeer Raza on Lal Krishna Advani: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और राम मंदिर के लिए रथ यात्रा निकालने वाले लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) को 'भारत रत्न' दिए जाने से इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल (IMC) के प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा (Maulana Tauqeer Raza) खासे नाराज हैं।

रज़ा मोदी सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा, 'ये भारत रत्न का अपमान है। लालकृष्ण आडवाणी ने देश को बांटने और नफरत फैलाने का काम किया है।' मौलाना तौकीर रज़ा ने धमकी भी दी कि, 'मुसलमान देश प्रेम की वजह से सब्र किया हुआ है, हमारे नौजवान अगर कंट्रोल से बाहर हो गए तो हिंदुस्तान में जंग का माहौल हो जायेगा'।

आडवाणी और मोदी सरकार को बताया बेईमान

मौलाना तौकीर रज़ा ने आगे कहा कि, 'लालकृष्ण आडवाणी ने हिंदुस्तान में बंटवारे की राजनीति की। लोगों को नाराज करने, नफरत फैलाने की राजनीति की। ये भारत रत्न का अपमान है। उन्होंने कहा, हिंदुस्तान में जो आज राजनीति चल रही है, उससे नफरतों का बाजार गरम है। बेईमानी, नाइंसाफी, भुखमरी, बेरोजगारी इन सबके लिए जिम्मेदार लाल कृष्ण आडवाणी है। अगर, इन सब वजहों से उन्हें भारत रत्न दिया जा रहा है तो ये बहुत खुशी की बात है, क्योंकि वैसी ही हुकूमत बेईमान है, वैसे ही लालकृष्ण आडवाणी बेईमान है।'

तौकीर रज़ा- आडवाणी ने सिर्फ बुरे काम किए

बरेली में इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल के मुखिया मौलाना तौकीर रज़ा का जुबानी हमला लालकृष्ण आडवाणी और मोदी सरकार पर जारी रहा। उन्होंने कहा, 'ये भारत रत्न का घोर अपमान है। जिसने अच्छे काम किए हों उन्हें भारत रत्न दिया जाता है। लालकृष्ण आडवाणी ने सिर्फ बुरे काम किए। देश को बांटने का काम किया। देश में नफरत फैलाने का काम किया। उन्हें भारत रत्न दिया जाना गलत है। उन्होंने कहा, इसका मतलब नफरतों को पसंद किया जा रहा है। ये सरासर बेईमानी है।'

...तो क्या माहौल हो जाएगा?

उन्होंने आगे कहा, 'आज जो नफरतों का बाजार गर्म है उसके लिए लालकृष्ण आडवाणी जिम्मेदार हैं। उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा कि, मुसलमान देश प्रेम की वजह से सब्र किया हुआ है। हमारे नौजवान हमारे अगर कंट्रोल से बाहर चले गए तो हिंदुस्तान में जंग का माहौल हो जायेगा।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story