Bareilly News: सांसद छत्रपाल सिंह ने तिरंगा रैली को दिखाई हरी झंडी, 'भारत माता की जय' की नारों से गूंजा मीरगंज

Bareilly News: मीरगंज के मढ़ी सत्याना से बरेली सांसद छत्रपाल गंगवार के नेतृत्व में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिसमें मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं जन समुदाय ने भाग लिया।

Sunny Goswami
Published on: 11 Aug 2024 2:36 PM GMT (Updated on: 11 Aug 2024 3:06 PM GMT)
Bareilly News
X

Bareilly News (Pic: Newstrack) 

Bareilly News: भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को मीरगंज विधानसभा में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली को सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार और मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने रवाना किया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा नेता सहित कार्यकर्ता और आम जनता ने भाग लिया। तिरंगा रैला मढ़ी सत्याना से शुरू होकर पूरे कस्बे में घूमी। रैली के दौरान लोगों ने भारत माता की जय और जय श्री राम के नारों से मीरगंज गुँज उठा। मीरगंज के प्रमुख चौराहों पर जन समुदाय द्वारा तिरंगा रैली का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

रविवार को मीरगंज के मढ़ी सत्याना से बरेली सांसद छत्रपाल गंगवार के नेतृत्व में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिसमें मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं जन समुदाय ने भाग लिया। बारिश भी तिरंगा रैली निकालने वालो को नहीं रोक पाई। लोगों मे जोश इतना था कि बारिश के दौरान भी बड़ी संख्या में लोग रैली मे शामिल हुए। तिरंगा रैली मढ़ी सत्याना से शुरू होकर सिरौली चौराहे, स्टेशन चौराहा, सिंधौली चौराहे और डाकखाने चौराहे से होते हुए पूरे कस्बे में घूमी।

कस्बे के लोगों ने तिरंगा रैली का जगह-जगह पुष्प वर्षा करके उनका स्वागत किया। सुरक्षा को लेकर मीरगंज पुलिस रैली के साथ रही। तिरंगा रैली में लोगों ने भारत माता की जय और जय श्री राम के नारे लगाए। रैली में मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा, मीरगंज चेयरमैन योगेंद्र कुमार गुप्ता, मीरगंज ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार, शाही चेयरमैन वीरपाल सिंह मौर्य जिला महामंत्री सोमपाल शर्मा, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश राजपूत, सुधीर शर्मा, अजय सक्सेना, राजू भारती, सहित बड़ी संख्या में बीजेपी नेता और जन समुदाय मौजूद रहा। तिरंगा रैली का मीरगंज के प्रमुख चौराहों पर जनता द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story