×

Bareilly News: मुस्लिम महिला ने अपनाया सनातन धर्म, शाहाना से बनी शारदा

Bareilly News: तलाक पीड़िता शाहाना ने सनातन धर्म को अपनाते हुए बरेली के प्रकाश गंगवार के साथ वैदिक रीति रिवाज से सात फेरे लिए।

Sunny Goswami
Published on: 15 Feb 2024 10:20 AM GMT (Updated on: 15 Feb 2024 10:26 AM GMT)
Bareilly News
X

मुस्लिम महिला ने हिन्दू से शादी source: Newstrack  

Bareilly News: युवतियाँ इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म में वापसी कर रही हैं। जिले मे एक मामला सामने आया है। बुलंदशहर की तलाक पीड़िता शाहाना ने आज सनातन धर्म को अपनाया है। उन्होंने अपने दोनों बेटों के साथ शिवभक्त शारदा बनकर बरेली के प्रकाश गंगवार के साथ वैदिक रीति रिवाज से सात फेरे लिए हैं।

पति ने बनाया हलाला का दवाब

जानकारी के अनुसार बुलंदशहर की रहने वाली शाहाना ने वैलेंटाइन डे के दिन बहेड़ी के रहने वाले प्रकाश के साथ इज्जतनगर स्थित भीटा नाथ मंदिर में सात फेरे लिए। पीड़िता ने बताया कि उनके परिवार वालो ने उसकी पहली शादी अपने ही धर्म के व्यक्ति के साथ की थी। उसका पति कोई काम नही करता था और आये दिन उसके साथ मारपीट करता रहता था। वह प्राइवेट नौकरी करके अपने घर का खर्चा चलाती थी। उसका पति उससे नौकरी से कमाए हुए रुपये भी छीन लेता था और उसके साथ मारपीट भी करता था। जिसके कारण उसने अपने पति को तलाक दे दिया। तलाक के बाद उसका पति उसपर हलाला का दवाब भी बना रहा था।

मुस्लिम महिला ने हिन्दू से शादी source: Newstrack


वैलेंटाइन डे के दिन की शादी

पीड़िता ने बताया कि उसकी बहेड़ी के रहने वाले प्रकाश से मोबाइल से बात करते हुए दोस्ती हुई थी। प्रकाश से हुई दोस्ती प्यार में बदल गयी और वैलेंटाइन डे के दिन दोनों ने इज्जतनगर स्थित भीटा नाथ मंदिर में सात फेरे लेकर शादी कर ली। और आगे की जिंदगी साथ बिताने का फैसला कर लिया। पीड़िता ने बताया कि उसने अपना धर्म बदल दिया है और सनातन धर्म को अपना लिया है। जिसके बाद उसका नाम शाहाना से अब शारदा हो गया है। दोनों की शादी की तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसमें शाहाना लाल जोड़े में नजर आ रही है। वहीं, ओमप्रकाश शेरवानी में दिखाई दे रहे है।उसने यह भी बताया कि उसने अपनी मर्जी से प्रकाश से शादी की है और वो शादी करके बहुत खुश है।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story