TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Bareilly News: अज्ञात बदमाशों की गोली से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने जब्त किया शव

Bareilly News: पुलिस ने रात को शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। श्रीकांत की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Sunny Goswami
Published on: 25 Sep 2024 5:59 AM GMT
Bareilly News
X

मृतक की फाइल फोटो (Pic: Newstrack)

Bareilly News: अज्ञात बदमाशों द्वारा मारी गोली से घायल हुए व्यक्ति की अस्पताल में देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात चोरों को पकड़ने के लिए कई टीम गठित की है। मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

देर रात मौत के बाद हुआ पोस्टमार्टम

थाना आंवला क्षेत्र के कस्बे में शुक्रवार की रात तीन बजे के आसपास सालिक राम मौर्य के बंद पड़े मकान में अज्ञात चोर चोरी के प्रयास में घर में लगे ताला को तोड़ रहे थे। पड़ोस में रहने वाले श्रीकांत पाटिल को जब पड़ोस के घर में चोरी का अहसास हुआ तो उन्होंने डायल 112 को सूचना देकर चोरी का विरोध किया जिसके चलते अज्ञात बदमाशों ने श्रीकांत पर तमंचे से फायर कर दिया और मौके से फरार गए। पेट मे गोली लगने से श्रीकांत गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मंगलवार देर रात श्रीकांत की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने रात को शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। श्रीकांत की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

आरोपियों की तलाश जारी

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आंवला कस्बे में शुक्रवार की रात तीन बजे 112 पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सालिक राम के बंद पड़े मकान पर कुछ अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़ा जा रहा है। जिसमें तीन चोरों की संख्या बताई गई थी। उनके पड़ोसी श्रीकांत पाटिल ने इसका विरोध किया तो चोरों ने उनके पेट में गोली मार दी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार देर रात इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई। रात को ही शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अज्ञात चोरों को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। एसओजी और सर्विलांस की टीम भी लगाई गई है। सीसीटीवी फुटेज में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है। कुछ संदिग्धों के फोटो भी पुलिस को प्राप्त हुए हैं जल्द ही मामले का खुलासा करके दोषियों को जेल भेजा जायेगा।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story