×

Bareilly News: टॉफी खिलाने के बहाने आठ साल की बच्ची से रेप, मासूम की हालत चिंताजनक

Bareilly News: थाना फरीदपुर के एक गांव की रहने वाली आठ साल की बच्ची अपने घर पर सो रही थी। इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला 13 साल का किशोर बच्ची को टॉफी खिलाने के बहाने घर से झाड़ियों मे ले गया, जहाँ उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

Sunny Goswami
Published on: 23 April 2024 2:45 AM GMT (Updated on: 23 April 2024 2:47 AM GMT)
Bareilly News
X

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Bareilly News: बरेली जनपद में टॉफी खिलाने के बहाने आठ साल की मासूम बच्ची के साथ किशोर ने दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। खून से लथपथ घर लौटी बच्ची ने परिजनों को आपबीती बतायी और बेहोश हो गई। परिजन आनन-फानन में बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहंचे, जहाँ बच्ची का इलाज चल रहा है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए आरोपी किशोर की तलाश शुरु कर दी है। फिलहाल, आरोपी किशोर घर से फरार है।

मासूम बच्ची की हालत चिंताजनक

जानकारी के मुताबिक थाना फरीदपुर के एक गांव की रहने वाली आठ साल की बच्ची अपने घर पर सो रही थी। इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला 13 साल का किशोर बच्ची को टॉफी खिलाने के बहाने घर से झाड़ियों मे ले गया, जहाँ उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। खून से सनी हालत में बच्ची घर पहुँची। बच्ची ने परिजनों को आपबीती बतायी और बेहोश हो गयी। बच्ची के बेहोश होने से परिजनों के होश उड़ गए। गंभीर हालत में परिजन बच्ची को इलाज के जिला अस्पताल लेकर गए, जहां बच्ची की हालत चिंताजनक बनी हुई है। बच्ची का जिला अस्पताल मे इलाज चल रहा है। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

जांच में जुटी पुलिस

बच्ची की माँ ने आरोपी किशोर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने बच्ची की माँ की तहरीर के आधार पर आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कर लिया है। इंस्पेक्टर फरीदपुर रामसेवक ने बताया कि बच्ची की माँ की तहरीर पर किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कर लिया गया है। आरोपी किशोर घर से फरार है। पुलिस किशोर को पकड़कर जल्द किशोर सुधारगृह भेजेगी। पीड़ित बच्ची का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story