×

Bareilly News: SDM ने झाड़ू लगाकर किया सफाई अभियान की शुरुआत, लोगों में दिखा उत्साह

Bareilly News: एसडीएम देश दीपक सिंह ने बताया कि अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर मे प्राण प्रतिष्ठा होनी है जिसको लेकर शासन द्वारा एक आदेश जारी हुआ है।

Sunny Goswami
Published on: 14 Jan 2024 11:32 AM GMT
bareilly news
X

बरेली एसडीएम ने झाड़ू लगाकर किया सफाई अभियान की शुरुआत (न्यूजट्रैक)

Bareilly News: शासन द्वारा 14 से 21 जनवरी तक सभी सरकारी और गैर कार्यालय मे विशेष सफाई अभियान चलाने का आदेश जारी हुआ था। जिसको लेकर मीरगंज तहसील परिसर में एसडीएम ने झाड़ू लगाकर इस अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उनके साथ नायब तहसीलदार सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे। एसडीएम देश दीपक सिंह ने बताया कि अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर मे प्राण प्रतिष्ठा होनी है जिसको लेकर शासन द्वारा एक आदेश जारी हुआ है। जिसमें 14 जनवरी से 21 जनवरी तक सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में साफ-सफाई का अभियान चलाया जायेगा।

इसके चलते उनके द्वारा मीरगंज तहसील कार्यालय में साफ-सफाई का अभियान चलाया गया। जिसमें कार्यालय के अंदर अलमारी सहित पूरे संस्थान की सफाई की गयी। 22 से 26 जनवरी के मध्य विशेष लाइट की व्यवस्था सारे संस्थानों में की जाएगी। 22 जनवरी को लोगों को प्रेरित करके समस्त घरों और संस्थानों मे दिए जलाये जायेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने अपने क्षेत्र मे आने वाले मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी, शाही, शीशगढ़ के थाना प्रभारियों को अलर्ट कर दिया है। सभी नगर पंचायतों द्वारा नगर में और विकास खंड के द्वारा ग्रामो में सफाई अभियान चल रहा है। उनके द्वारा भी आज तहसील परिसर में झाड़ू लगाया गया।

उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की अपनी जिम्मेदारी है कि वो भी अपने आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि शहर से लेकर नगर, देहात तक 14 से 21 जनवरी तक सफाई अभियान लगातार चलाया जाए। वहीं 22 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक सभी सरकारी संस्थानों को झालरों से सजाया जाए। जिलेवासियों में भी गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग आज अपने अपने घरों के बाहर रोड पर सफाई करते नज़र आये। लोगो ने बताया कि 22 जनवरी यहाँ नई दिवाली मनाई जाएगी। जिसमे कॉलोनी के हर मंदिर मे सुन्दरकांड का पाठ किया जायेगा।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story