×

Bareilly Crime News: किशोरी की खौफनाक दास्तां! तीन दिन तक गैंगरेप फिर डेढ़ लाख में बेंचा, रुला देगी आगे की कहानी

Bareilly Crime News: जनपद में फरीदपुर गांव में एक युवक ने एक किशोरी को अगवा कर लिया। अगवा करने के बाद युवक किशोरी को बदायूं अपने दोस्त के घर ले गया, जहां तीन दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया। सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपी युवक ने किशोरी को डेढ़ लाख रूपयों में बेंच दिया।

Jugul Kishor
Published on: 14 July 2023 8:44 AM GMT
Bareilly Crime News: किशोरी की खौफनाक दास्तां! तीन दिन तक गैंगरेप फिर डेढ़ लाख में बेंचा, रुला देगी आगे की कहानी
X
सांकेतिक तस्वीर ( सोशल मीडिया)

Bareilly Crime News: बरेली जनपद से एक हैवानियत की खबर सामने आई है। जनपद में फरीदपुर गांव में एक युवक ने एक किशोरी को अगवा कर लिया। अगवा करने के बाद युवक किशोरी को बदायूं अपने दोस्त के घर ले गया, जहां तीन दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया। सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपी युवक ने किशोरी को डेढ़ लाख रूपयों में बेंच दिया। किशोरी को बदायूं से हिमाचल ले जाकर डेढ़ महीने तक दुष्कर्म किया। फिलहाल पुलिस ने किशोरी को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।

पीड़िता ने बताई सच्चाई

बीते 15 मई को पीड़िता के पिता ने फरीदपुर थाने में अपने ही गांव के रवि और उसके पिता प्रदीप, मां, भाई श्यामसुंदर और बदायूं फैजगंज बेहटा के अजय व पंकज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया था कि रवि ने उनकी बेटी को 13 मई को अगवा कर लिया था। आरोपियों के चंगुल से छूटकर आई पीड़िता ने पूछताछ में सच्चाई बताई है। किशोरी ने बताया कि रवि उसे बदायूं के भरतपुर ले गया था, जहां बंधक बनाकर दिनों तक दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसे फैजगंज बेहटा के युवक को डेढ़ लाख रूपयों में बेंच दिया। उसने भी उसके साथ रेप किया और बाद में हिमाचल ले गया जहां डेढ़ महीने तक दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर आरोपी करता था जानवरों जैसा बर्ताव

पीड़िता ने बताया कि दुष्कर्म का विरोध करने पर उसके साथ जानवरों की तरह बर्ताव किया गया। उसने बताया कि जिस युवक ने खरीदा था वह अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म करता था। विरोध करने पर चाकू से खाल काट देता था। उसके शरीर अभी भी चाकू के निशान बने हुए हैं। फरीदपुर थाने के इंस्पेक्टर दया शंकर ने बताया कि पीड़ता को हिमाचल प्रदेश से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

पीड़िता के पिता ने पुलिस पर उठाए सवाल

पीड़िता के पिता ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होने कहा कि उनकी शिकायत पर जब पुलिस ने सक्रियता नहीं दिखाई तो उन्होने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। लेकिन, उनकी कोई सुनवाई नहीं। इसके बाद उसने सीएम दरबार में जाकर शिकायत की तब पुलिस ने मामले में सक्रियता दिखाते हुए आरोपी का मोबाइल सर्विलांस पर लगया। डेढ़ महीने बाद उनकी बेटी को हिमाचल प्रदेश बद्दी जिले से बरामद किया गया।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story