Bareilly News: कच्चे मकान के ऊपर गिरा पेड़, भैंस और पड्डा की मौत

Bareilly News: थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव सुरला गोंटिया के रहने वाले शहंशाह अली अपने परिवार के साथ कच्चे मकान मे रहते है। उनके मकान के पास एक पाकड़ का पेड़ गिरा गया।

Sunny Goswami
Published on: 8 July 2024 8:41 AM GMT
Bareilly News
X

कच्चे मकान पर गिरा पेड़ (Pic: Newstrack)

Bareilly News: बरेली जिले में बीते कई दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसके चलते नदियों में पानी का स्तर बढ़ता जा रहा है। बारिश के चलते कच्चे मकान के ऊपर पेड़ गिर गया, जिसमें दो जानवरों की मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत रही कि जब पेड़ कच्चे मकान पर गिरा तो मकान के अंदर कोई नही था वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि मकान के अंदर बंधे भैंस और पड्डा की पेड़ के नीचे दबकर मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव सुरला गोंटिया के रहने वाले शहंशाह अली अपने परिवार के साथ कच्चे मकान मे रहते है। उनके मकान के पास एक पाकड़ का पेड़ था, जो रविवार को हो रही लगातार बारिश के चलते गिर गया। पाकड़ का पेड़ शहंशाह अली के कच्चे मकान के ऊपर गिर गया, जिससे मकान के अंदर बंधी भैंस सहित पड्डा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मलबे को हटवाया और मरे जानवरो को बाहर निकाला। शहशाह अली ने बताया कि घटना के वक्त उनका परिवार घर से बाहर था। यदि घटना के समय कोई सदस्य घर के अंदर होता तो बड़ा बड़ा हादसा हो सकता था।

दीवार गिरी, महिला घायल

फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव पचोमी की रहने वाली नन्ही देवी (65 वर्षीय) शनिवार रात को अपने मकान मे सो रही थी। इसी दौरान तेज बारिश होने के चलते घर की दीवार भर भराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से नन्ही देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला की आवाज सुनकर बेटा-बहू भागकर आए और महिला को मलबे से बाहर निकाला। मकान की दीवार गिरने से महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story