TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Bareilly News: विवादित धर्मस्थल की दीवार गिरने पर सामने आए दो समुदाय, बीजेपी विधायक धरने पर बैठे

Bareilly News: मुस्लिम समुदाय के लोगों का आरोप है कि हिंदू पक्ष के लोगों ने धर्म स्थल की सुरक्षा में लगे दोनो होमगार्ड को वहां से भगा दिया और उनके धर्म स्थल की दीवार को गिरा दिया

Sunny Goswami
Published on: 27 Sep 2024 5:28 PM GMT
Bareilly News
X
Bareilly News

Bareilly News: जिले में एक विवादित धर्मस्थल की दीवार गिरने पर मामला इतना बढ़ गया कि दो समुदाय आमने सामने आ गए। कुछ दी देर बाद दोनों तरफ से पथराव होने लगा। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उनके मौके पर पहुंचने पर भी मामला शांत नहीं हुआ। हिंदू पक्ष के लोगों ने पुलिस पर मुस्लिम समुदाय के साथ मिलीभगत करके अवैध निर्माण कराए जाने का आरोप लगाया। जैसे ही दो पक्षों के विवाद की जानकारी बीजेपी विधायक डॉक्टर एमपी आर्य को हुई तो वो भी मौके पर पहुंचे और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन करने लगे।

थाना क्योलडिया क्षेत्र के गांव केलाडांडी में मुस्लिम समुदाय के द्वारा धार्मिक आयोजन किए जाते थे विवादित धर्मस्थल पर आयोजित धार्मिक आयोजनों का हिंदू समुदाय ने विरोध किया जिसके चलते पिछले साल विवादित धर्मस्थल पर धार्मिक आयोजन की रोक लगा दी गई और सुरक्षा के लिए दो होमगार्ड तैनात कर दिए गए।

शुक्रवार को धर्म स्थल की दीवार को किसी ने गिरा दिया जिसके बाद मुस्लिल समुदाय ने भारी रोष प्रकट किया। मुस्लिम समुदाय के लोगों का आरोप है कि हिंदू पक्ष के लोगों ने धर्म स्थल की सुरक्षा में लगे दोनो होमगार्ड को वहां से भगा दिया और उनके धर्म स्थल की दीवार को गिरा दिया, जिसके बाद हिंदू और मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग आमने सामने आ गए। इस दौरान एक दूसरे पर पत्थरबाजी शुरू हो गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और लोगो को शांत करने की कोशिश की, जैसे ही दो समुदाय के सामने आने की बात नवाबगंज विधायक डॉक्टर एमपी आर्य को पता चली तो वह पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story