Bareilly News: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, मामा-भांजे की मौत

Bareilly News: जनपद में बरेली इटावा हाइवे पर एक सड़क हादसा हो गया। ढाबे पर खाना खाकर बाइक से घर लौट रहे मामा भांजे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में भांजे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Sunny Goswami
Published on: 8 July 2024 11:30 AM GMT
Bareilly News
X

Symbolic Image (Pic: Social Media)

Bareilly News: शाहजहांपुर के मदनापुर ब्लॉक क्षेत्र में बरेली इटावा हाइवे पर रविवार की रात एक सड़क हादसा हो गया। ढाबे पर खाना खाकर बाइक से घर लौट रहे मामा भांजे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में भांजे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को ईलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां घायल मामा की सोमवार को ईलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में हुई दो मौतों के बाद परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

मदनापुर ब्लाक क्षेत्र के गांव छड़कापुर का रहने वाला अनूप सिंह यादव अपने मामा करण सिंह यादव के साथ रविवार रात को ढाबे पर खाना खाने गया था। खाना खाने के बाद मामा भांजे बाइक से घर आ रहे थे। तभी एक अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अनूप सिंह यादव दूर जाकर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करण सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचीं पुलिस ने घायल को ईलाज के लिए मदनापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचीं। जहां पर डाक्टरों ने युवक को हालत गंभीर देख उसको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वही पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घायल करण सिंह यादव की आज मेडिकल कॉलेज मे इलाज के दौरान मौत हो गई। मामा भांजे की मौत के बाद परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस टक्कर मारने वाली अज्ञात कार की तलाश में जुट गई है।

वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

करण सिंह यादव अनूप सिंह के चाचा नन्हें सिंह यादव के साले थे। वह मूल रूप से सीतापुर जिले के महोली के रहने वाले थे। कुछ साल से करण सिंह यादव अपने जीजा नन्हें सिंह के यहां रह रहे थे। रविवार को मामा भांजे दोनो ढाबे पर खाना खाने गए थे। खाना खाकर घर वापस आते समय अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिसमे दोनो की मौत हो गई। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story