Bareilly News: एग्जिट पोल होंगे गलत साबित, दोनों राज्यों में बनेगी बीजेपी की सरकार, जानवरों के गले में बांधी जायेगी रेडियम बेल्ट

Bareilly News: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने रविवार को प्रेस से वार्ता करते हुई बड़ा बयान दिया उन्होंने कहा प्रदेश में पशु गणना दोबारा से शुरू होने जा रही है। इस बार हाईवे किनारे बसे गांव में पशुओं को रेडियम बेल्ट पहनाई जाएगी।

Sunny Goswami
Published on: 6 Oct 2024 4:23 PM GMT
Bareilly News: एग्जिट पोल होंगे गलत साबित, दोनों राज्यों में बनेगी बीजेपी की सरकार, जानवरों के गले में बांधी जायेगी रेडियम बेल्ट
X

Bareilly News (Pic- Newstrack) 

Bareilly News: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने रविवार को प्रेस से बात करते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिर से पशुगणना शुरू होने जा रही है। इस बार हाईवे के किनारे बसे गांवों में पशुओं को रेडियम बेल्ट पहनाई जाएगी। रेडियम बेल्ट बांधने से हाईवे पर होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आएगी और वाहन चालक और पशु सुरक्षित रहेंगे। कैबिनेट मंत्री ने दो राज्यों में हुए चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल को भी गलत बताया। उन्होंने कहा कि दोनों ही जगह भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में भी भाजपा सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी।

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने रविवार को कहा कि खेती और पशु दोनों एक दूसरे के पूरक हैं, खेती है तो पशु हैं। पशु हैं तो खेती है। अभी प्रदेश में एक बड़ी समस्या है, लोग गाय को तब तक रखते हैं जब तक वो दूध देती है। जब गाय दूध देना बंद कर देती है तो उसे छोड़ देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पशुगणना फिर से शुरू की जाएगी। हाईवे के किनारे मिलने वाले पशुओं के गले में रेडियम बेल्ट लगाई जाएगी। इससे दो फायदे होंगे, पहला पशु दुर्घटना से बचेंगे और दूसरा वाहन दुर्घटना से बचेंगे। पशुधन योगी सरकार की प्राथमिकता है, भारत में दूध के मामले में उत्तर प्रदेश नंबर वन है।

वही दोनों राज्यों में हुए चुनावों को लेकर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि एग्जिट पोल को सही नहीं कहा जा सकता, जम्मू कश्मीर की जनता ने 370 हटने को स्वीकार कर लिया है। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, कश्मीर की जनता विकास से जुड़ी है। कश्मीर की जनता ने 370 हटने के बाद भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान किया है। भारतीय जनता पार्टी जम्मू कश्मीर और हरियाणा दोनों जगह सरकार बनाएगी, हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार सरकार बना रही है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story