Bareilly News: सड़क दुर्घटना में कांस्टेबल की मौत, घर मे मचा कोहराम

Bareilly News: पुलिस मे तैनात 32 वर्ष के श्याम सिंह की संभल जिले के चंदोसी में एक कार से टक्कर होने से मौके पर ही मौत हो गई। अभी कुछ दिन पहले ही मृतक सिपाही की इंगेजमेंट हुई थी।

Sunny Goswami
Published on: 17 Dec 2023 3:55 PM GMT
Bareilly News
X

Bareilly News (Pic:Newstrack)

Bareilly News: मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव करनपुर के पुलिस मे तैनात 32 वर्ष के श्याम सिंह की संभल जिले के चंदोसी में एक कार से टक्कर होने से मौके पर ही मौत हो गई। अभी कुछ दिन पहले ही मृतक सिपाही की इंगेजमेंट हुई थी। जैसे ही सिपाही की मौत की सूचना उसके परिवारवालों को हुई तो घर मे कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार मृतक श्याम सिंह दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटे था। पांच साल पहले वो पुलिस विभाग मे कांस्टेबल पद पर भर्ती हुआ था। इस समय उसकी तैनाती संभल जिले के चंदोसी मे थी।

कार ने मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक 14 दिसम्बर को उसकी इग्गेजमेन्ट हुई थी जिसके बाद 16 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे वो चंदौसी अपनी ड्यूटी पर गया था। चार बजे करीब ड्यूटी ज्वाइन कर बाइक से देर शाम जैसे ही वो काम से निकला तभी तेज़ रफ़्तार से आ रही कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। फिर कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। जैसे ही जवान बेटे की मौत की सूचना उसके घरवालों को हुई तो उसके घर कोहराम मच गया। मृतक की माँ का रो रोकर बुरा हाल है।

रविवार शाम को मृतक सिपाही का शव जब गांव आया तो पूरे गांव मे मातम छा गया। मीरगंज पुलिस ने शव यात्रा मे पहुंचकर पुलिस के जवान को सलामी दी। ग्रामीणों का कहना है कि श्याम सिंह की मौत की सूचना से पूरे गांव मे मातम सा छा गया है। उसके घर शादी की तैयारियां चल रही थी कि एक दम से उसकी मौत की सूचना से घर सहित पूरे गांव के लोगो को गहरा सदमा लगा है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story