TRENDING TAGS :
Bareilly Crime News: महिला ने नन्दोई पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, एडीजी से शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार
Bareilly News: ग्यारह जनवरी रात को एक बजे के आसपास वो अपने कमरे में अकेली सो रही थी उसका पति अपनी बहन के घर गया हुआ था तभी उसका नंदोई कमरे मे अकेला देख घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की ।
Bareilly News: जनपद बरेली के थाना फतेहगंज पश्चिमी की रहने वाली एक महिला ने नंदोई पर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि नंदोई ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की जब उसने अपने सास ससुर को बात बताई तो सबने उसको मिलकर मारा पीटा। जब उसने मामले की शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने कार्यवाही नहीं की। इसके चलते उसने एडीजी बरेली और मुख्यमंत्री पोर्टल पर आरोपियों की शिकायत दर्ज कराई है जिससे आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
जाने पूरा मामला
आपको बता दें कि थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी ससुराल के पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने शादी साजिद अली पुत्र मंजूर अली निवासी मोहल्ला खेड़ा रेहपुरा के साथ से कराई थी। शादी के बाद से ही उसका नंदोई साजिद अली उसपर बुरी नजर रखता है।उसने कई बार उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश भी की है। ग्यारह जनवरी रात को एक बजे के आसपास वो अपने कमरे में अकेली सो रही थी, उसका पति अपनी बहन के घर गया हुआ था। तभी उसका नंदोई कमरे मे अकेला देख घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की ।
वहीं उसके शोर मचाने के बाद सास ससुर नन्द ने किसी को कुछ ना बताने की बात कही। सुबह जब उसने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने भी उसकी मदद नहीं की। पुलिस से शिकायत करने से नाराज सास-ससुर नन्द ने लात घूसों से जमकर पीटा और जान से मरने की नीयत से मिट्टी का तेल डालकर मारने की कोशिश की। आग से बेड के गद्दे जल गए और ससुराल के लोगों ने उसको जान से मारने की धमकी दी है।
महिला ने एडीजी रमित शर्मा और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित महिला ने बताया कि वो दो महीने की गर्भवती है उसके ससुराल वालो ने लात घुसो से मारपीट की है। जिसके बाद उसे अपनी जान का खतरा बना हुआ है। उसके पति को भी ससुराल के लोग लगातार परेशान कर रहे हैं।