×

Bareilly News: घरेलू कलह के चलते महिला ने लगाई फांसी,डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

Bareilly News: घरेलू क्लेश के चलते एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस समय महिला ने फांसी लगाई उस समय परिवार के सभी सदस्य बाहर थे। जैसे ही परिवार के लोगों ने महिला को फंदे से लटकता देखा तो सभी के होश उड़ गए।

Sunny Goswami
Published on: 27 Dec 2024 7:17 PM IST
Bareilly News: घरेलू कलह के चलते महिला ने लगाई फांसी,डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
X

Bareilly News: घरेलू कलह के चलते महिला ने लगाई फांसी,डेढ़ साल पहले हुई थी शादी (Newstrack)

Bareilly News: घरेलू क्लेश के चलते एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस समय महिला ने फांसी लगाई उस समय परिवार के सभी सदस्य बाहर थे। जैसे ही परिवार के लोगों ने महिला को फंदे से लटकता देखा तो सभी के होश उड़ गए। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

महिला की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतका की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। सुभाष नगर थाना क्षेत्र निवासी अरविंद राठौर की पत्नी शिवानी ने आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतका की शादी अभी डेढ़ साल पहले ही हुई थी। शादी के बाद से ही शिवानी का अपने ससुराल वालों से किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था, जिसके बाद महिला शादी के छह महीने बाद मायके में रहने के बाद मायके आ गई थी। अभी तीन महीने पहले ही वह मायके से ससुराल आई थी।

आज दोपहर किसी समय उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही परिजनों ने शव को फंदे से लटकता देखा तो सभी के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इंस्पेक्टर सुभाष नगर ने बताया कि शिवानी की शादी 29 मई 2023 को हुई थी, जिसने आज किसी बात से नाराज होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।



Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story