Bareilly News: जेठ देता है धमकी अगर घर में रहना है तो मुस्लिम धर्म करों स्वीकार, महिला ने एसएसपी से की शिकायत

Bareilly News: महिला का आरोप है कि उसका जेठ उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बना रहा है। वह महिला और उसके पति को धमकी दे रहा है कि अगर घर में रहना है तो उसे मुस्लिम धर्म अपनाना पड़ेगा।

Sunny Goswami
Published on: 14 Dec 2023 11:21 AM GMT (Updated on: 14 Dec 2023 11:31 AM GMT)
Bareilly News
X

Bareilly News (Pic:Social Media)

Bareilly News: महिला ने पति की मौत के बाद दूसरे समुदाय के युवक से शादी कर ली। इस दौरान दोनों ने अपने-अपने धर्म को अपनाकर रहने की बात कही थी, दोनों पति-पत्नी खुश भी थे,लेकिन अब महिला का आरोप है कि उसका जेठ उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बना रहा है। वह महिला और उसके पति को धमकी दे रहा है कि अगर घर में रहना है तो उसे मुस्लिम धर्म अपनाना पड़ेगा। जिससे महिला और उसका पति परेशान रहने लगे है। जिस कारण महिला ने गुरुवार को परेशान होकर एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता ने की शिकायत

थाना कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि 2010 में उसके पहले पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद उसे बहुत परेशानी का सामना करना पढ़ा। उसने 2016 में कपड़ा व्यापारी राशिद से दूसरी शादी कर ली। तब से वह अपने दोनों बच्चों को लेकर उसके साथ रह रही है। महिला और उसके पति मे शादी से पहले यह समझौता हो गया था कि वो दोनों अपने अपने धर्मो के हिसाब से रहेंगे लेकिन अब उसका जेठ उस पर दबाव बनाता है कि वह हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म को अपना लें। अगर उसने ऐसा नहीं किया तो वह उसे घर से निकाल देंगे और तरह-तरह की धमकियां भी देता है, जब उसके पति राशिद ने इसका विरोध किया तो उसके जेठ ने उसके पति को भी धमकी दी। जिस कारण उसने आज एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई और अपने जेठ से जान का खतरा भी बताया है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story