×

सपा में लैला-मजनू: विवादित साक्षी-अजितेश करेंगे नेतागिरी, हुए पिता के खिलाफ

साक्षी मिश्रा समाजवादी पार्टी से जुड़कर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत अपने पिता पप्पू भरतौल की विधानसभा बिथरी चैनपुर से ही करना चाह रही हैं। साक्षी मिश्रा ने अपने पिता को राजनीति गुरु बताया है।

Newstrack
Published on: 26 Aug 2020 7:52 AM GMT
सपा में लैला-मजनू: विवादित साक्षी-अजितेश करेंगे नेतागिरी, हुए पिता के खिलाफ
X
सपा में लैला-मजनू: विवादित साक्षी-अजितेश करेंगे नेतागिरी, हुए पिता के खिलाफ

बरेली: चर्चित प्रेम विवाह साक्षी-अजितेश काफी सुर्ख़ियों में था। बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा अब समाजवादी पार्टी में शामिल हो रही हैं। बता दें कि साक्षी के इस फैसले से बरेली की राजनीतिक पार्टियो में हड़कंप मच गया है। साक्षी मिश्रा और अजितेश ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने के लिए अखलेश यादव को पत्र लिख कर समय मांगा है और सपा के साथ जुड़कर सोशल वर्किंग करना चाह रही हैं।

साक्षी ने अपने पिता को बताया अपना राजनीति गुरु

साक्षी मिश्रा समाजवादी पार्टी से जुड़कर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत अपने पिता पप्पू भरतौल की विधानसभा बिथरी चैनपुर से ही करना चाह रही हैं। साक्षी मिश्रा ने अपने पिता को राजनीति गुरु बताया है। वह शादी से पहले ही अपने पिता के नक्शे कदम पर चलना चाहती थी। मगर अजितेश के साथ प्रेम विवाह कर उनका कैरियर बदल गया। हालांकि, अब वह दोबारा राजनीति में सक्रिय होना चाहती हैं। जिसके लिए उन्होंने युवा और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखलेश यादव पर भरोसा जताया है।

सपा में लैला-मजनू: विवादित साक्षी-अजितेश करेंगे नेतागिरी, हुए पिता के खिलाफ

ये भी देखें: पानी भरने पर विवाद: लोगों पर फेंका केमिकल, 40 लोग झुलसे, 4 की हालत गंभीर

भाजपा के कार्यो से संतुष्ट नहीं साक्षी

वहीं दूसरी तरफ साक्षी का कहना है कि वह भाजपा के कार्यो से संतुष्ट नहीं हैं। विकास कार्य सिर्फ अखलेश यादव ने कराये हैं। साक्षी मिश्रा ने अपने पिता के कार्यों का आंकलन सौ फीसदी नहीं बल्कि 500 फीसदी बताया है। अपने पिता की तारीफ करते हुए साक्षी ने कहा है कि उसके पिता लगातार अपने क्षेत्र के लोगो मे दिलो जान से लगे रहते हैं। साक्षी ने कहा कि अखिलेश यादव हर घड़ी अपने लोगों के साथ खड़े रहते हैं।

सपा में लैला-मजनू: विवादित साक्षी-अजितेश करेंगे नेतागिरी, हुए पिता के खिलाफ

पिता के खिलाफ जाकर यह शादी की

वहीं, साक्षी मिश्रा ने कहा है कि अगर समाजवादी पार्टी उन पर भरोसा करते हुए टिकट देगी तो वह उस पर चुनाव लड़ेंगी। फिलहाल साक्षी मिश्रा सिर्फ समाजवादी पार्टी के साथ जुड़कर सोशल वर्किंग करना चाहती हैं। साक्षी मिश्रा ने प्रेम विवाह के बाद अपने पिता के खिलाफ जमकर जंग लड़ी थी। साक्षी ने घर से भागकर अपने पिता के खिलाफ जाकर यह शादी किया था।

ये भी देखें: विवादों को हवा देती ये दीवारें: सपा ने लगवाए ये पोस्टर, मचा हड़कंप

वहीं, साक्षी के सामाजवादी पार्टी से जुड़ने के बाद एक बार फिर अपने पिता के खिलाफ खड़े होने के कयास बरेली के सोशल मीडिया में छाए हुए हैं। उनके इस राजनीतिक सफर में उनका पति अजितेश भी कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़ा है।

Newstrack

Newstrack

Next Story