×

Basti Flood News: घाघरा-राप्ती का कहर, स्वतंत्र देव ने बस्ती, संत कबीर नगर में बांटी राहत सामग्री

Basti Flood News: बस्ती जिले में घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिले में 62 गांव में पानी घुस गया है।

Amril Lal
Published on: 12 Oct 2022 12:53 PM GMT (Updated on: 12 Oct 2022 1:33 PM GMT)
Basti Flood News
X

घाघरा का कहर, घाघरा नदी के तटबंध पर बसे 62 गांव में घुसा पानी, निरीक्षण करने पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह

Basti Flood News: बस्ती जिले में लगातार बारिश होने के कारण घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, वही घाघरा नदी का तांडव जारी है। बस्ती जिले में 62 गांव में पानी घुस गया है। जनता परेशान है यहां तक की बाढ़ पीड़ित पानी में घुसकर अपना सामान लेकर गांव से बाहर निकल रहे हैं। वहीं बाढ़ पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि जिला प्रशासन बस्ती द्वारा हम लोगो को कोई सुविधा नही मिल रही है। बाढ का पानी घरों में घुस गया है बाढ़ पीड़ित अपने घरों से समान बाहर निकल कर सुरक्षित स्थान पर पानी में घुस कर ले जा रहे हैं लेकिन नाव की कोई व्यवस्था नही है ।

जिला प्रशासन बस्ती का दावा है कि बाढ़ पीड़ितों को नाव की व्यवस्था कराई गई है साथ ही उनके खाने के लिए राहत सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रहे हैं, बस्ती जिला प्रशासन जो दावा कर रहे हैं कि बाढ़ पीड़ितों को हर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है वह कहीं ना कहीं सिर्फ कागजों में रहकर सिमट गई है। वही जिला प्रशासन का दावा है कि बाढ़ पीड़ितों के लिए 70 नाव लगाए गए हैं, 10 स्टीमर लगाई गई हैं, एक कंपनी पीएसी लगाई गई हैं, प्रतिदिन 5000 लोगों को लंच पैकेट दिया जा रहा है, बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा को देखते हुए 10 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं साथ राहत सामग्री भी बाढ़ पीड़ितों को दिया जा रहा है।

बाढ़ क्षेत्र का जायजा लेने आज प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज बस्ती बाढ़ क्षेत्रों का भ्रमण किया और बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी लगभग 38 लोगों को बाढ़ सामग्री बांटी गई है। कटरिया बंधे से मोटर बोट के द्वारा नदी के अंदर स्थित सुविखाबाबू ग्राम का भ्रमण किया। मंत्री ने सुविखाबाबू गांव में 22 परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया कि प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए बाढ़ शरणालय में निवास करें। जिलाधिकारी बस्ती प्रियंका निरंजन ने मंत्री को बताया कि 40 लोगों को आवासीय पट्टा दिया गया है। वहां पर लोगों का हालचाल जाना तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराएं बाढ़ प्रभावित किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की कठिनाई ना हो।

मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने संत कबीर नगर में बाढ़ प्रभावित इलाके का किया दौरा

संतकबीरनगर: राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जिससे तट के किनारे वाले गांवों के लिए खतरा मंडराने लगा है। जिला प्रशासन की तरफ से लगातार गांव की निगरानी की जा रही है। साथ ही उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है। बाढ़ से त्रस्त गांव का जायजा लेने उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मेहदावल पहुंचकर बाढ़ प्रभावित इलाके के दौरे पर निकल गए। मंत्री के दौरे से पहले जनपद के जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी थी ताकि मंत्री जी नाराज न हों। बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों से प्रशासन द्वारा दी जा रही मदद के बारे में भी जानकारी भी ली। साथ ही मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ विधायक अनिल त्रिपाठी विधायक अंकुर राज तिवारी ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री और दवाइयों को भी बांटा। मंत्री ने कहा, शासन और प्रशासन नदी के तटबंध इलाके के ग्रामीणों की मदद के लिए पूरी तरीके से तत्पर है और बाढ़ प्रभावित गांव में नाव से लेकर राहत सामग्री पहुंचाने की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। मंत्री ने कहा कि यहां के अधिकारी भी देख रहे हैं और उनको सरकार की तरफ से सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. जो कमियां रह गई हैं, हमने आज समीक्षा बैठक में उसको दूर करने पर भी बातचीत की है. स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सरकार बाढ़ के हालात से चिंतित है. सीएम योगी आदित्यनाथ खुद संतकबीर नगर पहुंचने वाले हैं, उन्होंने पहले हमको भेजा है ताकि हालात के बारे में जानकारी हासिल की जा सके. बाढ़ से किसानों की फसलों को जो नुकसान हुआ है उसका सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाएगा.

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story