Basti News: 19 वर्षीय लड़की के साथ दो युवकों ने किया गैंगरेप, FIR दर्ज कर जांच शुरू

Basti News: बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय लड़की रात में शौच करने गई थी उसी के गांव के दो युवकों ने जबरन उसके साथ रेप किया।

Anwar Raza
Report Anwar Raza
Published on: 22 Nov 2022 4:16 PM GMT
Basti News In Hindi
X

जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती

Basti News: बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय लड़की रात में शौच करने गई थी उसी के गांव के दो युवकों ने जबरन उसके साथ रेप किया। लड़की के विरोध करने पर उसको मारा पीटा गया और निर्वस्त्र कर दिया गया। लड़की घायल अवस्था गांव के बाहर एक खेत में पड़ी मिली।

परिजनों ने दी मामले की जानकारी

परिजनों ने बताया कि मेरी बच्ची शौच करने के लिए घर से बाहर गई थी। मेरे गांव के दो लड़के पीछे से आकर मेरी लड़की को उठाकर ले गए और जबरन खेत में रेप किया और मेरी लड़की बेहोश हो गई। उस को निर्वस्त्र कर दिया। मेरे लड़की जब बेहोश हो गई थी तो यह समझ कर वह लोग भाग गए कि मेरी लड़की मर चुकी है। मेरी लड़की के जैकेट में रखा मोबाइल भी उठा ले गए और मेरे लड़की को निर्वस्त्र कर जैकेट से ढक दिया गया। जब मेरी लड़की को 2 घंटे बाद होश आया तब मेरी लड़की घर पहुंची और आपबीती मुझसे बताने लगी।

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मौके पर घटनास्थल सहित पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपियों के खिलाफ धारा 354 बी 323 504 506 376d 379 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी फरार हैं।

मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है: SP

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ने बताया कि वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में दो लड़कों ने एक लड़की के साथ रेप किया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। 2 टीमें लगाई गई हैं। साथ ही लड़की का मेडिकल करा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story