Basti News: फटाफट हुआ समस्याओं का निस्तारण, 12वीं की छात्रा बनी एक दिन की डीएम

Basti News:एक दिन की डीएम साक्षी ने बकायदा लोगों को समस्याओं को सुना उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आदेश देकर समस्याओं के निस्तारण करने के लिए कहा।

Amril Lal
Report Amril Lal
Published on: 7 Oct 2024 2:19 PM GMT
Basti DM Ravish Kumar Gupta made Sakshi, a class 12 student studying in GGIC, the DM for a day: Photo- Newstrack Mission Shakti
X

बस्ती डीएम रवीश कुमार गुप्ता ने जीजीआईसी में पढ़ने वाली क्लास 12 की छात्रा साक्षी को एक दिन के लिए बनाया डीएम: Photo- Newstrack

Basti News: बस्ती जिलाधिकारी कार्यालय पर आज डीएम को कुर्सी पर नए डीएम को देख कर हर कोई हैरान हो गया, लोगों ने नए डीएम को अपनी समस्याएं बताईं और फटा फट संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण का नए डीएम ने आदेश दिया।

बस्ती डीएम रवीश कुमार गुप्ता ने जीजीआईसी में पढ़ने वाली क्लास 12 की छात्रा साक्षी को एक दिन के लिए डीएम बनाया, डीएम ने साक्षी को अपनी कुर्सी पर बिठाया और उस के बगल में दूसरी कुर्सी पर डीएम खुद बैठे। एक दिन की डीएम साक्षी ने बकायदा लोगों को समस्याओं को सुना उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आदेश देकर समस्याओं के निस्तारण करने के लिए कहा।

सिविल सर्विसेज में जाने का है सपना

एक दिन की डीएम साक्षी के पास बड़ी संख्या में फरियादियों ने अपनी समस्या के बारे में बताया, एक दिन की डीएम साक्षी ने कहा कि उनका सपना है कि वह सिविल सर्विसेज में जाएं। साक्षी ने कहा, मुझे डीएम की कुर्सी पर बैठ कर बहुत गर्व महसूस हो रहा है, एक दिन की डीएम बन कर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। मेरे पास जो फरियादी अपनी फरियाद लेकर आए उनकी समस्या को मैने सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारित करने का आदेश दिया।

डीएम रवीश गुप्ता ने बताया की मिशन शक्ति के तहत यह कार्यक्रम रखा गया है, जीजीआईसी की क्लास 12 की छात्रा साक्षी आज हमारे साथ थी, उनको आज एक दिन का डीएम बनाया गया, साक्षी ने बताया की उनका सपना सिविल सर्विसेज में जाने का है, आगे भी अलग अलग विभागों में छात्राओं को बैठाया जाएगा।

मिशन शक्ति, नारी शक्ति को सम्मान

मिशन शक्ति नारी शक्ति को सम्मान और गौरव दिलाने के लिए योगी सरकार से चलाया गया महत्वपूर्ण अभियान है। यह महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी स्वाबलंबन एवं नारी सम्मान के लिए जागरूकता का विशेष अभियान है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के लिए मिशन शक्ति फेज-5.0 चलाया जा रहा है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story