×

Basti News: मायावती का भाजपा पर हमला, बोलीं- सरकारी तंत्र का हो रहा दुरुपयोग

Mayawati Rally in Basti: बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज बस्ती में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

Amril Lal
Report Amril Lal
Published on: 18 May 2024 11:54 AM GMT
Basti News
X

Mayawati Rally in Basti (Pic: Social Media)

Mayawati in Basti: आज बस्ती जिले के राजकीय इंटर कॉलेज में बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। जनता को संबोधित करते हुए मायावती ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा की भाजपा सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है। देश और प्रदेश में जातिवाद, धर्म और पूंजीवाद को बढ़ावा दे रही है। बीजेपी जाति धर्म को बढ़ावा देकर आपस में जनता को लड़ा रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की कथनी और करनी में अंतर होने के कारण जनता ने इस बार उन्हें चुनाव से बाहर कर दिया है। नाटकबाजी और जुमलेबाजी को देश की जनता समझ चुकी है।

भाजपा और कांग्रेस ने जनता को छला

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने जनता को छला है। साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में वोटिंग मशीन गड़बड़ी नहीं हुई तो भाजपा सत्ता से बाहर हो जाएगी। अच्छे दिन जैसे हवा हवाई वादे सहित उनके एक चौथाई वादे जमीनी हकीकत पर नसीब नहीं हुए। धन्ना सेठ के आर्थिक सहयोग से ही भाजपा व अन्य पार्टी अपना संगठन चला रहे हैं और चुनावी लड़ाई में इसका खुलासा ब्रांड प्रकरण से में हुआ है। मायावती ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के नोटिस देने के बाद इलेक्टरल ब्रांड का खुलासा हुआ। रिपोर्ट में बसपा नहीं है। उसमें कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी सहित अन्य विरोधी पार्टियों हैं।

कांग्रेस गलत नीतियों की वजह से सत्ता से बाहर

प्रदेश या केंद्र में सबसे ज्यादा समय तक सत्ता अगर किसी पार्टी के पास रही तो वह कांग्रेस पार्टी है लेकिन उनकी गलत नीतियों के कारण जनता ने उन्हें निकाल दिया और यह सत्ता से बाहर हो गए। बहुजन समाज पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस सपा तथा भारतीय जनता पार्टी कई पार्टियों से गठबंधन कर चुनाव लड़ रही हैं। बसपा ने बिना जाति भेदभाव के प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। अगर वोटिंग मशीन की गड़बड़ी नहीं हुई तो भारतीय जनता पार्टी सत्ता से बाहर हो जाएगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की आसानी से सरकार नहीं बनने वाली है।

बेरोजगारी के मामले पर भाजपा पर निशाना

बस्ती जिले में राजकीय इंटर कॉलेज में मायावती की चुनावी जनसभा में बस्ती, संत कबीर नगर और सिद्धार्थ नगर जिले के लोग जुटे हुए थे। मायावती ने बस्ती सदर लोकसभा सीट 61 से बसपा प्रत्याशी के साथ ही संत कबीर नगर के बसपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ। जनता को सिर्फ धोखा मिला। धोखे के अलावा कुछ नहीं मिला। युवाओं को रोजगार नहीं मिला आज वह सड़कों पर भटक रहे हैं जबकि केंद्र सरकार दावा करती है कि युवाओं को हम रोजगार दिए लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि युवाओं को रोजगार नहीं मिला। वहीं अपराधियों पर बोलते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, आए दिन हत्या बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं फिर भी सरकार मौन है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story