Basti News : अब कमलेश का अपहरण, पुलिस ने किया सकुशल बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

Basti News : बस्ती जनपद में एक के बाद एक अपहरण कांड हो रहे हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। यहां कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। मोहित यादव अपहरण कांड का मामला थमा भी नहीं कि एक और अपहरण हो गया है।

Amril Lal
Report Amril Lal
Published on: 22 July 2024 12:32 PM GMT
Basti News : अब कमलेश का अपहरण, पुलिस ने किया सकुशल बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार
X

Basti News : बस्ती जनपद में एक के बाद एक अपहरण कांड हो रहे हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। यहां कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। मोहित यादव अपहरण कांड का मामला थमा भी नहीं कि एक और अपहरण हो गया है। अब कमलेश सोनकर (27) का अपहरण हो गया है, बदमाशों ने गौर थाना क्षेत्र के केसराय मोड से अपहरण किया है। फिलहाल पुलिस ने 6 घंटे के अंदर युवक को बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि मेरे बड़े भाई कमलेश सोनकर गौर बाजार से घर जा रहा था कि रास्ते में केसराय मोड़ पर दिनदहाड़े कार सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया है। उन्होंने उसकी जान को खतरा बताया है। वहीं, इस घटना की तहरीर मिलते ही गौर थाने की पुलिस ने तत्काल बदमाशों के चंगुल से कमलेश सोनकर (27) को तत्काल बरामद कर लिया गया।

युवक को सकुशल बरामद किया

अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए कहा कि कमलेश सोनकर का गौर थाना क्षेत्र में अपहरण हो गया था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी भी घटना स्तर पर गए क्राइम ब्रांच, स्वॉट टीम, सर्विलांस सहित थाना अध्यक्ष गौर को तत्काल लगाया गया और आरोपियों को गिरफ्तार कर सकुशल युवक को बरामद कर लिया है।

दो आरोपी गिरफ्तार, चार फरार

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों अजय वर्मा, निवासी फूलपुर, थाना छपिया, जिला गोंडा और अभिषेक वर्मा, निवासी काकरिया, थाना छपिया को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य चार आरोपी फरार हैं। इस घटना के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। आरोपियों से पूछताछ के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story