×

Basti News: केशव प्रसाद मौर्य का कांग्रेस पर तंज, बोले- भारत मुक्त हो चुकी है कांग्रेस

Basti News: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बस्ती में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब भारत मुक्त हो चुकी है।

Amril Lal
Report Amril Lal
Published on: 8 April 2024 2:05 PM GMT
बस्ती में केशव प्रसाद मौर्य।
X

बस्ती में केशव प्रसाद मौर्य। (Pic: Newstrack)

Basti News: आज उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बस्ती जिले में 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सोशल मीडिया वॉलंटियर्स को संबोधित किया। संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य विपक्ष पर जमकर बरसे। केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि उत्तर प्रदेश के 80 सीटों पर बीजेपी चुनाव जीत रही है जबकि मोदी जी के नेतृत्व में 2024 में केंद्र में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।

विपक्ष पर साधा निशाना

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटों पर भाजपा गठबंधन चुनाव जीतेगी। वहीं सपा,बसपा 2024 के लोकसभा के चुनाव से उत्तर प्रदेश से मुक्त हो जाएगी। बसपा पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस में ना तो कोई नेता है ना कोई रीजन है। कांग्रेस भारत से मुक्त हो चुकी है। सपा और कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव 2024 चुनाव को लेकर काफी तनाव में चल रहे हैं। वहीं अमेठी से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि चाहे राहुल गांधी लडे़ं या उनकी मम्मी लडे़ं या उनकी बहन लडे़ं या, उनके जीजा चुनाव लड़ें, अमेठी में तो खिलेगा कमल ही। वहीं, सपा बसपा गठबंधन पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन को वोट देना अपना वोट कुएं में डालने जैसै है। इसीलिए अपना वोट खराब ना करें, आप कमल को एक-एक वोट दें। जिससे गरीबों को पक्का घर बन सके।


100 वर्ष आगे ले जाएगा प्रधानमंत्री का कार्यकाल

उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री का अगले कार्यकाल में देश को 100 वर्ष आगे ले जाना है, 2024 का चुनाव देश में एक मजबूत नीव की तरह होगा। जैसे मजबूत नीव भगवान राम लला के मंदिर की रखी गई थी। जो आज भव्य राम मंदिर के रूप में देखने को मिल रहा है। इसी तरह 2024 का चुनाव देश के विकास के लिए एक मजबूत नींव होगी जो देश को एक मजबूत सशक्त राष्ट्र बनाने में अपना योगदान देगा। 2024 का चुनाव ऐतिहासिक चुनाव होगा। 24 के चुनाव के अनुकूल माहौल इसके पहले कभी नहीं देखा गया था। देश मे 25 करोड़ लोगो को गरीबी रेखा से बाहर निकला गया। विदेशों में भारत का डंका बज रहा है। संबोधन के दौरान डिप्टी सीएम ने सपा की सरकार में श्रीराम के नाम पर डंडे खाने पड़ते थे और साइकिल का झंडा लगाकर गुण्डे चलते थे लेकिन आज योगी और मोदी के सरकार में गुण्डे गायब हो गए है। देश की 140 करोड़ जनता जो सपना देखी है उसको मोदी जी पूरा करेंगे। पीएम ने 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने की गारंटी दी है। जब विकसित भारत होगा तो गरीब अमीर हो जाएगा अमीर और अमीर हो जाएगा। लोगों को रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, बल्कि दुनिया भारत में रोजगार ढूंढने आएगी।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story