×

UP: तीसरे चरण के मतदान से पहले सपा में बड़ा उलटफेर, श्याम लाल पाल को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

Samajwadi Party UP President Change: सपा ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। नरेश उत्तम पटेल की जगह अब श्याम लाल पाल को जिम्मेदारी दी गई है।

Aniket Gupta
Published on: 6 May 2024 8:05 AM GMT (Updated on: 6 May 2024 8:41 AM GMT)
UP: तीसरे चरण के मतदान से पहले सपा में बड़ा उलटफेर, श्याम लाल पाल को बनाया प्रदेश अध्यक्ष
X

Samajwadi Party UP President Change: लोकसभा तीसरे चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद का कमान अब श्याम लाल पाल के हाथ में सौंप दिया है। पहले सपा के यूपी अध्यक्ष नरेश उत्तम थे। सपा ने हाल ही में नरेश उत्तम को फतेहपुर सीट से उम्मीदवार घोषित किया था। बता दें, सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव हैं।


चुनाव में फोकस रहे इसलिए नरेश उत्तम पटेल को हटाया

बता दें, सपा की ओर से बनाए गए नए प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल पार्टी के प्रदेश महासचिव के पद पर भी रह चुके हैं। इसके बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व वर्तमान में फतेहपुर सीट से सपा उम्मीदवार नरेश उत्तम पटेल ने उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया था। बीते साल ही पार्टी ने श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी। सपा सूत्रों का कहना है कि फतेहपुर सीट से पार्टी की टिकट से चुनाव लड़ रहे नरेश उत्तम पटेल का पूरा ध्यान चुनाव पर ही रहे, इसलिए सपा ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंपी है।

तीसरे चरण का चुनाव कल

लोकसभा चुनाव में दो चरणों का मतदान समाप्त हो चुका है। तीसरे चरण के मतदान को लेकर चुनाव प्रचार भी थम चुके हैं। कल यानी मंगलवार को यूपी की 10 सीटों पर मतदान होना है। बीते दिन यानी रविवार को पीएम मोदी ने भी रामनगरी अयोध्या में भव्य रोड शो किया। रोड शो में पीएम मोदी के साथ प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी दिखाई दिए। पीएम मोदी के कल का रोड शो करीब दो किलोमीटर का था।

कई दिग्गजों की साख दांव पर

तीसरे चरण के तहत यूपी में संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली सीटों पर चुनाव होंगे। लोकसभा चुनाव के इस फेज में कई दिग्गजों की साख दांव पर है। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी से चुनावी मैदान में हैं। वहीं बदायूं से शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

Aniket Gupta

Aniket Gupta

Senior Content Writer

Aniket has been associated with the journalism field for the last two years. Graduated from University of Allahabad. Currently working as Senior Content Writer in Newstrack. Aniket has also worked with Rajasthan Patrika. He Has Special interest in politics, education and local crime.

Next Story