×

बेल्जियम के प्रिंस ने किया ताजमहल का दीदार, खूबसूरती देख बोले- वाह ताज

aman
By aman
Published on: 6 Nov 2017 8:59 PM GMT
बेल्जियम के प्रिंस ने किया ताजमहल का दीदार, खूबसूरती देख बोले- वाह ताज
X
बेल्जियम के प्रिंस ने किया ताजमहल का दीदार, खूबसूरती देख बोले- वाह ताज

आगरा: विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का हर कोई दीवाना है। इसलिए तो प्रेम के प्रतीक इस अजूबे को निहारने के लिए सात समुन्दर पार से भी लोग आते हैं। ताजमहल को मोहब्बत की जिंदा निशानी के नाम से भी जाना जाता है। भले ही इसे बने सदियां बीत गईं, लेकिन उसकी खूबसूरती आज भी कायम है। इसी क्रम में सोमवार को भारत भ्रमण पर आए बेल्जियम के सम्राट भी ताज के दीदार से अपने आप को रोक नहीं पाए। बेल्जियम के प्रिंस अपनी पत्नी के साथ आगरा आए।

ये भी पढ़ें ...अर्मेनिया के राष्ट्रपति ने कुछ इस अंदाज में किया ताजमहल का दीदार, कहा- ‘वाह ताज’

भारत आए बेल्जियम के सम्राट फिलिप और महारानी मैथिल्डे ने ताजमहल में करीब 2 घंटे बिताए और ताजमहल के इतिहास को जाना। बेल्जियम के सम्राट और पत्नी ताजमहल की खूबसूरती देखकर आश्चर्यचकित रह गए। यहां की नक्कासी देखकर वो 'वाह ताज' कहने से खुद को नहीं रोक पाए। टूरिस्ट गाइड से ताजमहल की पच्चीकारी और वास्तुकला के बारे में जानकारी लेने के साथ ही उनकी उत्सुकता और भी बढ़ती जा रही थी।

ये भी पढ़ें ...विवादों से परे: विदेशी जोड़े ने ताज के साये में रचाई हिंदू रीति-रिवाजों से शादी

ये रहे जीवन के महत्वपूर्ण पल

बता दें, कि बेल्जियम के प्रिंस फिलिप अपनी पत्नी के साथ सात दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं। दौरे की शुरुआत उन्होंने आगरा से की। इस दौरान शाही जोड़े ने ताजमहल परिसर में बने ASI के कार्यालय में विजिटर बुक में ताजमहल को लेकर अपने अनुभव के बारे में लिखा। उनका कहना था कि ताजमहल में बिताया गया समय उनके जीवन के महत्वपूर्ण पल हैं।

ये भी पढ़ें ...ताज की तारीफ़ में योगी जी ने कुछ यूं पढ़े कसीदे, सुनने वाले भी बोले कि…

बेल्जियम के प्रिंस ने किया ताजमहल का दीदार, खूबसूरती देख बोले- वाह ताज

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story