×

Lucknow Best Samosa: लखनऊ की इन गलियों में मिलते है कुरकुरे स्वादिष्ट समोसे, मुँह में आ जाएगा पानी

Best Samosa Shop in Lucknow: आइए आज हम आपको लखनऊ के सबसे फेमस समोसो के बारे में बताते हैं कि राजधानी लखनऊ की किन गलियों में मिलते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 30 July 2022 8:20 AM GMT
best samosa shop in lucknow
X

लखनऊ में सबसे अच्छी समोसे की दुकान (फोटो- सोशल मीडिया)

Best Samosa Shop in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ जायके के मामले में पूरे देश में फेमस मशहूर है। यहां के एक चीज है तो बरसात के मौसम में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है वो है समोसा। खूब झमाझम बारिश हुई हो और गर्मा-गरम कुरकुरे स्वादिष्ट समोसों के साथ अदरक वाली चाय मिल जाए तो कहना ही क्या। इस समय बारिश का मौसम तो चल ही रहा है ऐसे में आइए आज हम आपको लखनऊ के सबसे फेमस समोसो के बारे में बताते हैं कि राजधानी लखनऊ की किन गलियों में मिलते हैं।

1. मनोज समोसे भंडार (Manoj Samosa Bhandar)

लखनऊ में मनोज समोसे भंडार राजधानी के स्वादिष्ट समोसों के लिए मशहूर हैं। इमली की खट-मीट्ठी चटनी के साथ कुरकुरे समोसे मन का रोम-रोम तरो-ताजा कर देते हैं।

पता: VXC6+G8P, सेक्टर-ए, बादशाह नगर चौराहा, बादशाह नगर चौराहा, बादशाह नगर स्टेशन के पास, महानगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226006

Address: VXC6+G8P, Sector-A, Badshah Nagar Chauraha, Badshah nagar Chauraha, Near Badshah Nagar Station, Mahanagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226006

2. टीका राम समोसे वाला (Teeka Ram Samose wala)

लखनऊ का टीका राम समोसे वाला आशियाना में है। यहां के समोसो के इतने चर्चे है कि दूर-दूर से लोग इनके समोसे लेने आते हैं।

पता: QWX8+G3V, अनाम रोड, सेक्टर I, सेक्टर L, आशियाना, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226012

Address: QWX8+G3V, Unnamed Road, Sector I, Sector L, Ashiyana, Lucknow, Uttar Pradesh 226012

लखनऊ के मशहूर समोसे (फोटो- सोशल मीडिया)

3. श्री गणपति मिष्ठान भंडारी - Shri Ganpati Mishthan Bhandar

लखनऊ के विकास नगर में गणपति के समोसे मशहूर है। अगर आपको कम तेल वाले समोसे खाने हैं, तो यहां के समोसे बेस्ट है। क्योंकि कम तेल से आपके स्वास्थ्य पर भी ज्यादा नुकसान नहीं करेगा। खाने में एकदम कुरकुरे समोसे मुंह से हटाने का मन ही नहीं करता है।

पता: भोलेनाथ तिराहा विकास नगर, गुलाचिन मंदिर, भोलेनाथ तिराहा विकास नगर गुलाचिन मंदिर कुर्सी रोड लिको, कुर्सी रोड, गुलची मंदिर के सामने, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226026

Address: Bholenath Tiraha Vikas Nagar, Gulacheen Mandir, Bholenath Tiraha Vikas Nagar Gulacheen Mandir Kursi Road Liko, Kursi Rd, opposite Gulchee Mandir, Lucknow, Uttar Pradesh 226026

4. लम्बू समोसा की दुकान (Lambu Samosa Shop)

जैसे इनकी दुकान का नाम लम्बू है, वैसे ही इनके समोसे हैं। दूर-दूर तक मशहूर है लम्बू के समोसे। स्वाद के मामले में तो इनके समोसों का जवाब नहीं है। कभी-कभी तो लाइन लगकर समोसे लेने पड़ते हैं।

पता: क्यूवीवीडब्ल्यू+4पी4, सेक्टर डी, एलडीए कॉलोनी, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226012

Address: QVVW+4P4, Sector D, LDA Colony, Lucknow, Uttar Pradesh 226012

5. गुप्ता समोसा एंड स्वीट्स (Gupta Samosa & Sweets)

ऐशबाग में गुप्ता समोसा एंड स्वीट्स का काफी फेमस दुकान है। क्योंकि इनकी दुकान का पता लोग अपने घर का पता बताने के लिए तक इस्तेमाल है। गुप्ता समोसा सिर्फ नाम से ही मशहूर नहीं हैं बल्कि इनके समोसो में वो जान है जो न खाने वाला भी उंगली चाट-चाटकर खाए।

पता: 331, ऐशबाग रोड, मोती नगर, राजेंद्र नगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226004

Address: 331, Aishbagh Rd, Moti Nagar, Rajendra Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226004

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story