×

UP वालों ज़रा संभलकर: बीते 24 घण्टों में आए 483 नये केस, एक्टिव केस की संख्या पहुंची 2300 पार

UP वालों ज़रा संभलकर: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते दो-तीन दिनों में वायरस ने रफ्तार तेज कर दी है। सूबे में ज़्यादा संक्रमित मिलने लगे हैं।

Shashwat Mishra
Published on: 18 Jun 2022 1:21 PM GMT
In Uttar Pradesh, 483 new cases came in the last 24 hours, the number of active cases reached 2300
X

अमित मोहन प्रसाद- उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण: Photo - Social Media

Lucknow: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण (corona infection in uttar pradesh) के मामले बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते दो-तीन दिनों में वायरस ने रफ्तार तेज कर दी है। जिससे सूबे में ज़्यादा संक्रमित मिलने लगे हैं। सबसे ज़्यादा केस राजधानी व दिल्ली से सटे जिलों में मिल रहे हैं। जहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) द्वारा मास्क की अनिवार्यता (mask requirement) भी कर दी गई थी। लेकिन, आम जन मानस बिल्कुल इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। वो अभी भी मज़े से ज़िंदगी जीने में व्यस्त हैं। मगर, आलम यह है कि यूपी में सक्रिय मामलों की संख्या 2300 के पार पहुंच गई है। वहीं, बीते 24 घण्टों में 483 नये केस सामने आए हैं।

एक्टिव केस पहुंचे 2300 पार

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद (Additional Chief Secretary Medical and Health Amit Mohan Prasad) ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 92,012 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 483 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,61,13,380 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 272 लोग और अब तक कुल 20,58,161 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 2,323 एक्टिव मामले है।

33.57 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज़ दी गई

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन (covid- 19 vaccination) का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 17 जून, 2022 को एक दिन में 5,50,497 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल पहली डोज 15,33,69,966 व दूसरी डोज 14,06,37,313 दी गयी।

उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,38,73,217 एवं दूसरी डोज 1,17,59,767 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 79,19,517 और दूसरी डोज 48,10,837 दी गयी। कल तक 33,93,865 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 33,57,64,482 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story