TRENDING TAGS :
Bhadohi News:भदोही में दर्शनार्थियों से भरी बस-ट्रक से भिड़ी, 38 घायल, विंध्याचल धाम जा रहे थे दर्शनार्थी
Bhadohi News: इस हादसे में 38 दर्शनार्थी घायल हुए। घायल दर्शनार्थियों को एंबुलेंस की मदद से महाराजा बलवंत सिंह जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
Bhadohi News visitors full bus collided with truck
Bhadohi News: खबर जनपद भदोही से है जहां रविवार की भोर अंबेडकर नगर से विंध्याचल धाम जा रही यात्रियों से भरी हुई एक बस सामने से आ रही ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 38 दर्शनार्थी घायल हुए। घायल दर्शनार्थियों को एंबुलेंस की मदद से महाराजा बलवंत सिंह जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सभी दर्शनार्थी अंबेडकर नगर से विंध्याचल धाम दर्शन करने जा रहे थे।
बस में सवार एक दर्शनार्थी ने बताया कि यह हादसा करीब रात में साढ़े तीन बजे हुआ। बस में सवार ज्यादातर दर्शनार्थी सो रहे थे। इसी दौरान अचानक सामने से आ रही ट्रक बस से टकरा गई। जिसके बाद बस में बैठे लोगों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों की मदद से किसी तरह घायलों को बस से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
बताते चलें कि जनपद अंबेडकर नगर के रहने वाले दर्शनार्थी एक निजी बस में सवार होकर विंध्याचल धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। बस में महिलाएं , पुरुष , बुजुर्ग व बच्चे सवार थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में 60 से अधिक लोगों के सवार होने की बात सामने आ रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। एमबीएस अस्पताल के चिकित्सक रामराज मौर्य ने बताया कि कुल 38 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत सामान्य है।
पुलिस अधीक्षक भदोही डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि बस में सवार सभी यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। प्रशासन द्वारा इलाज के साथ-साथ उनके खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। दूसरी बस की व्यवस्था कर उन्हें वापस घर भेजने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रक चालक फरार है जिसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। ट्रक और बस को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।