Bhadohi News: घर में लोग सोते रहे, चोर तिजोरी साफ कर चलते बने

Bhadohi News: असनाव पुलिस चौकी से सटे पूरेमुड़िया (चकिया) गांव में एक मकान पर चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने घर में घुसकर 20 हजार रुपए कैश समेत करीब 2 लाख रुपए से अधिक का सामान चोरी कर लिया।

Umesh Singh
Published on: 30 Nov 2022 10:54 AM GMT
Bhadohi News Today
X

घर में बिखरा पड़ा सामान

Bhadohi News: ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत असनाव पुलिस चौकी से सटे पूरेमुड़िया (चकिया) गांव में बीती रात मंगलवार को एक मकान पर चोरों ने धावा बोल दिया। उन्होंने घर में घुसकर 20 हजार रुपए कैश समेत करीब 2 लाख रुपए से अधिक का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी। पीड़ित ने पुलिस को इस मामले में तहरीर दे दी है।

ये है मामला

मिली जानकारी के अनुसार पूरेमुड़िया (चकिया) गांव निवासी मनीष पांडेय उर्फ छुगुलु रोज की तरह अपने परिवार के साथ मंगलवार की रात खाने के बाद सोने चले गए। वे अपने घर के बरामदे वाले कमरे में और पत्नी व बाकी लोग कमरे में सोए थे। इस बीच सुबह करीब 5 बजे उनकी नींद टूटी तो देखा कि उनके कमरे का ताला टूटा हुआ है। यह देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखे 20 हजार रुपया कैश सहित छोटे और बड़े 9 बाक्स चोर उठा ले गए, जिसमें सोने की चेन, करधनी, पायल सहित अंगूठी जैसे कीमती जेवरात थे। यह दृश्य देख परिजनों के होश उड़ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुचंकर छानबीन में जुट गई। उधर चोरी की घटना से पूरे गांव व आसपास के गांवों में दहशत का मौहल बना हुआ हैं।

जल्द ही पूरा गिरोह पुलिस की गिरफ्त में होगा: SP

वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने कहा कि घटनास्थल पर जाकर चोरी की घटना की जांच किया जा रहा है। चोरों का सुराग लगाने के लिए फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है क्षेत्र के सभी थानों को सूचित किया गया है और पूरी टीम चोरों को पकड़ने में जुट गई है। जल्द ही पूरा गिरोह पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story