×

Bhadohi News: ग्राम प्रधान पर लगा धांधली का आरोप, जांच में क्लीन चिट

Bhadohi News Today: जांच अधिकारियों की टीम में दिनेश त्रिपाठी जिला युवा कार्य अधिकारी एवं अजय भारती के नेतृत्व में जांच अधिकारियों की टीम ग्राम पंचायत धनतुलसी में पहुंचकर विकास कार्यों का जायजा लिया।

Umesh Singh
Published on: 28 Jan 2023 4:35 PM GMT
Bhadohi News
X

Bhadohi News (Newstrack)

Bhadohi News: विकास खंड डीघ के ग्राम पंचायत धनतुलसी की प्रधान संध्या सिंह पर ग्रामीणों ने लगाया धांधली का आरोप सक्षम अधिकारियों के निर्देश पर एक टीम बनाकर गांव के विकास कार्यों की जांच हुई जिसमें प्रधान पर लगा धांधली का आरोप मिथ्या साबित हुआ। जांच अधिकारियों की टीम में दिनेश त्रिपाठी जिला युवा कार्य अधिकारी एवं अजय भारती के नेतृत्व में जांच अधिकारियों की टीम ग्राम पंचायत धनतुलसी में पहुंचकर पूर्व प्रधान पंकज सिंह एवं वर्तमान प्रधान संध्या सिंह के द्वारा गांव में हुए विकास का जायजा लिया। जिसमें ग्रामीणों द्वारा ग्राम प्रधान पर लगा आरोप मिथ्या साबित हुआ एवं प्रधान द्वारा किए हुए सब काम सही साबित हुए।

अब तक इतने हैंडपंप हुए रिबोर

इस संबंध में जब जिला युवा कल्याणकारी दिनेश त्रिपाठी से बात की गई उनका कहना है कि ग्राम पंचायत धनतुलसी में 2015 से अब तक ग्राम प्रधान द्वारा 46 हैंडपंप का रिबोर हुआ है। जिसका ग्रामीणों ने प्रधान पर आरोप लगाया था कि इसमें से कई रीवोर ग्रामीण स्वयं कराये हैं। अधिकारियों ने घर घर जाकर जांच की एवं लाभार्थियों से रिवोर के संबंध में बात किया तो ग्रामीणों का प्रधान पर लगाया गया आरोप बेबुनियाद सिद्ध हुआ।

वहीं जांच अधिकारियों द्वारा गांव में हुए विकास कार्य के हर पहलू पर गौर किया गया तो प्रधान का हर कार्य दुरुस्त पाया गया। इस संबंध में जब ग्राम प्रधान संध्या सिंह एवं पूर्व प्रधान पंकज सिंह से बात की गई तो इसे विरोधियों द्वारा चुनावी स्टंट बताया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान संध्या सिंह, प्रधान प्रतिनिधि पंकज सिंह, सचिव संजय सिंह चौहान सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story