×

Lucknow news: पूर्व MLA विजय मिश्रा की बहू रुपा मिश्रा का विला कुर्क, गोल्फ सिटी स्थित संपत्ति की कीमत 11.55 Cr.

Lucknow news: पूर्व विधायक विजय मिश्रा की बहू रूपा मिश्रा के नाम लखनऊ गोल्फ सिटी (Lucknow Golf City) स्थित 11 करोड़ 55 लाख रुपए का विला आज कुर्क किया जाएगा।

Anant kumar shukla
Published on: 4 Dec 2022 8:30 AM GMT
bhadohi police reached lucknow to attach property of former minister vijay mishra daughter in law
X

पूर्व विधायक विजय मिश्रा (Social Media)

Lucknow news: पूर्व विधायक विजय मिश्रा (Vijay Mishra) की बहू रूपा मिश्रा के नाम लखनऊ गोल्फ सिटी (Lucknow Golf City) स्थित 11 करोड़ 55 लाख रुपए का विला आज कुर्क किया जाएगा। कुर्की की कार्यवाही करने के लिए भदोही से पुलिस टीम लखनऊ पहुंच चुकी है। बता दें कि, मिश्र रिश्तेदारों की संपत्ति पर कब्जा करने और युवती से दुष्कर्म जैसे अन्य कई मामलों में आगरा जेल में बंद हैं। फ्लैट ज्ञानपुर के पूर्व विधायक बाहुबली विजय मिश्र की बहू रूपा मिश्रा के नाम पर है। इसकी कीमत 11 करोड़ 55 लाख रुपए है।

भदोही के जिलाधिकारी गौरांग राठी ने रूपा मिश्रा के नाम पर लखनऊ में स्थित फ्लैट को कुर्क करने का आदेश दिया है। कहा जा रहा है कि पूर्व विधायक ने अपनी काली कमाई से बहू के नाम पर यह फ्लैट खरीदा था।

अपराधिक कार्यों से अर्जित संपत्ति

भदोही के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के आदेश के अनुपालन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बाहुबली गैंग लीडर विजय कुमार मिश्र द्वारा अपराधिक कार्यों से अर्जित की गई धन से खरीदी हुई संपत्ति कुर्क किया जा रहा है। इस संपत्ति की कुल कीमत लगभग ₹11,55,00,000 है। इससे पहले भी गैंग लीडरों के खिलाफ जो उन्होंने आपराधिक कृत्यों से पैसा कमा कर संपत्तियां बनाई थी के जब्ती करण की कार्यवाही की जा चुकी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विजय मिश्र के खिलाफ हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार, मारपीट, सम्पत्ति हड़पने, जालसाजी, रंगदारी सहित कई गंभीर अपराधों के कुल 83 केस रजिस्टर्ड है।

गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति होगी कुर्क

संपत्ति कुर्क करने के लिए भदोही से पुलिस टीम लखनऊ पहुंच चुकी है। कुर्की की कार्यवाही आज की जाएगी। कहा जा रहा है कि पूर्व विधायक ने काला धन को सफेद करने के लिए उन्हें बहू के नाम पर फ्लैट खरीदा था। जिसको गैंगस्टर एक्ट के तहत आज कुर्क किया जाएगा। इससे पहले भी विजय मिश्र और उनके गैंग के लोगों की 45 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

भदोही एसपी अनिल कुमार (Bhadohi SP Anil Kumar) ने जानकारी दी, कि भदोही पुलिस और प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपराधियों पर कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि विजय ने आपराधिक कृत्यों से अर्जित धन से गैंग के सक्रिय सदस्य अपने बेटे विष्णु मिश्रा की पत्नी रूपा मिश्रा के नाम से लखनऊ स्थित सुशांत गोल्फ सिटी विला नंबर 39 खरीदा था। जिसकी कीमत लगभग 11 करोड़ 55 लाख है। आपराधिक कार्यों द्वारा अर्जित धन से खरीदे गए इस संपत्ति को धारा -14(1) उप्र गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत कुर्क करने का आदेश पारित किया गया है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story