×

Bhaiya Dooj 2022: बुलंदशहर जेल में भैया दूज की धूम, बहनों ने बंदी भाइयों को मंगल तिलक कर की दीर्घायु की कामना

Bhaiya Dooj 2022: पूरे देश में जहां एक तरफ भैया दूज पर्व मनाया जा रहा है वहीं यूपी के बुलंदशहर की जिला कारागार में भी भैया दूज का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।

Sandeep Tayal
Published on: 27 Oct 2022 9:49 AM GMT
X

बुलंदशहर जेल में भैया दूज की धूम, बहनों ने बंदी भाइयों को मंगल तिलक कर की दीर्घायु की कामना: Video- Newstrack

Bulandshahr News: पूरे देश में जहां एक तरफ भैया दूज (Bhaiya Dooj 2022) पर्व मनाया जा रहा है वहीं यूपी के बुलंदशहर की जिला कारागार में भी भैया दूज का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिला कारागार (district prison) में बंद बंदी भाइयों को आज सैकड़ों बहनों ने पहुंचकर मंगल तिलक कर उनकी आरती उतारी और उन्हें चने बताशे आदि देकर भैया दूज पर्व विधि विधान के साथ मनाया साथ ही ईश्वर से अपने भाइयों की दीर्घायु और उनके कष्टों के निवारण की कामना की।

भाइयों ने भी बहनों को मिठाई खिलाई और उन्हें उपहार भी दिए। बुलंदशहर जेल के जेल अधीक्षक आरके जायसवाल ने बताया जेल में भैया दूज पर्व मनाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए, जेल कर्मियों को भैया दूज के लिए जेल में बंद भाइयों को तिलक करने आने वाली बहनों को आज जेल में अंदर जाने की खुली छूट दी गई, ताकि जेल में बंद भाइयों के साथ उनकी बहने भैया दूज पर्व मना सके।

जेल में त्यौहारों पर घर जैसा माहौल

जेल पहुंची बहनों ने और जेल में बंद बंदी भाइयों ने भैया दूज पर्व मनाने के दौरान बताया कि जेल में त्यौहारों पर घर जैसा माहौल मिल रहा है। बंदी भाइयों ने बताया कि भैया दूज पर्व पर अपनी बहनों से मिलकर बड़ी खुशी हुई।

जेल में बंद बंदियों को अपराध बोध के अवसाद से दूर रखना प्राथमिकता- आर के जायसवाल

हालांकि जेल अधीक्षक आर के जायसवाल ने बताया जेल में बंद बंदियों को अपराध बोध के अवसाद से दूर रखा जा सके और उनके अधिकारों का हनन न हो, इसके लिए जेल में सभी तरह के पर्व विधि विधान के साथ मनाये जा रहे हैं।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story