Bharat Jodo Yatra: 'भारत जोड़ो यात्रा' में राहुल गांधी के आमंत्रण पर मायावती ने किया Tweet, जानें- क्या कहा?

Mayawati on Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस ने 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होने के लिए यूपी के विभिन्न राजनीतिक दलों को निमंत्रण भेजा है। जिस पर बसपा सुप्रीमो की प्रतिक्रिया आई है।

aman
Written By aman
Published on: 2 Jan 2023 11:05 AM GMT (Updated on: 2 Jan 2023 11:06 AM GMT)
Mayawati
X

Mayawati (Photo: Social Media)

Mayawati on Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में जारी भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) मंगलवार (3 जनवरी) को यूपी में प्रवेश करेगी। कांग्रेस की तरफ से यात्रा में शामिल होने के लिए बहुजन समाज पार्टी (BSP) को भी न्योता दिया गया है। इसी आमंत्रण पर सोमवार (02 जनवरी) को बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने अपनी प्रतिक्रिया दी। बसपा प्रमुख ने राहुल गांधी का आभार जताया। यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के आमंत्रण पर बसपा चीफ मायावती ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'भारत जोड़ो यात्रा के लिए शुभकामनाएं और श्री राहुल गांधी द्वारा इस यात्रा में शामिल होने की लिखी गई चिट्ठी के लिए उनका धन्यवाद।' बता दें, कांग्रेस की ये यात्रा गाजियाबाद के लोनी से कल से शुरू होगी।

ये भी पढ़ें ...Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा में निमंत्रण के लिए अखिलेश ने राहुल को कहा धन्यवाद

इन्हें भी मिला न्योता

इसके लिए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर (Om Prakash Rajbhar), सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव (SP MLA Shivpal Singh Yadav), आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी (RLD President Jayant Chowdhary) और CPI के सचिव अतुल अंजान (Atul Anjaan) को न्योता दिया है। इनके अतिरिक्त बीजेपी नेता दिनेश शर्मा (BJP leader Dinesh Sharma) को भी निमंत्रण दिया गया है। दिनेश शर्मा को लखनऊ यूनिवर्सिटी (Lucknow University) के प्रोफेसर के रूप में आमंत्रित किया गया है।

ये भी पढ़ें..Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को यूपी में करेगी प्रवेश, तीन दिन में 11 विधानसभा क्षेत्रों से 120 किमी का सफर

अखिलेश यादव ने क्या कहा?

गौरतलब है कि, इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी 'भारत जोड़ो यात्रा' में न्योते पर राहुल गांधी को शुभकामनाएं दी। अखिलेश यादव बोले, 'प्रिय राहुल जी 'भारत जोड़ो यात्रा' में आमंत्रण के लिए धन्यवाद एवं 'भारत जोड़ो' की मुहिम की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। भारत भौगोलिक विस्तार से अधिक एक भाव है। जिसमें प्रेम, अहिंसा, करुणा, सहयोग और सौहार्द ही वो सकारात्मक तत्व हैं, जो भारत को जोड़ते हैं। आशा है ये यात्रा हमारे देश की इसी समावेशी संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगी।'


aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story