×

UP Election 2022: 'पूरी हुई हर आस, घर घर हुआ विकास' भाजपा का नया पंफलेट

UP Election 2022: भारतीय जनता पार्टी ने 'जनविश्वास यात्रा' के बाद अब ' जनसंपर्क अभियान' 11 जनवरी से शुरू करने का फैसला किया है। इस जनसंपर्क अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता और नेता राज्य के 1,74,000 बूथों पर घर -घर जाएंगे।

Rajendra Kumar
Written By Rajendra KumarPublished By Shashi kant gautam
Published on: 10 Jan 2022 12:24 PM GMT
digital platform Campaign
X

भारतीय जनता पार्टी का जनसंपर्क अभियान: Photo - Social Media

UP Election 2022: राज्य में जन विश्वास यात्राओं (Jan Vishwas Yatra) के जरिए प्रदेश सरकार (UP Government) की उपलब्धियों को हर विधानसभा क्षेत्र तक पहुंचाने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) (Bhartiya Janata Party) 11 जनवरी से प्रदेश भर में जनसंपर्क अभियान (public relations campaign) शुरू करेगी। इस अभियान के तहत पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कोरोना प्रोटोकॉल पालन करते हुए घर-घर जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) द्वारा किसानों, श्रमिकों, महिलाओं, युवाओं के लिए किए गए कार्यों की जानकारी लोगों को देंगे। लोगों को बताएंगे कि प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Sarkar) ने कैसे अपराधियों पर नकेल कसी, कैसे बेघरों को आवास मुहैया कराए, घर-घर बिजली पानी पहुंचाने के लिए प्रयास किए तथा कैसे यूपी को रोजगार प्रदेश बनाया और कैसे किसानों के जीवन को खुशहाल बनाया है।

'पूरी हुई हर आस, घर घर हुआ विकास'

प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए भाजपा 'पूरी हुई हर आस, घर घर हुआ विकास' पंफलेट का सहारा लेगी। दो पेज के इस पंफलेट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi), भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य एवं दिनेश शर्मा की फोटो है। इसके साथ ही इस पंफलेट में योगी सरकार की एक दर्जन से अधिक उपलब्धियों का जिक्र है। मंगलवार 11 जनवरी को शुरू होने वाले भाजपा के जनसंपर्क अभियान में यह पंफलेट घर -घर लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

Photo - Social Media

भाजपा नेताओं के अनुसार जनसंपर्क अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता और नेता राज्य के 1,74,000 बूथों पर घर -घर जाएंगे। पांच -पांच व्यक्तियों का समूह बनाकर भाजपा कार्यकर्ता और नेता हर गांव, हर शहर हर समाज के लोगों एवं सरकार की योजनाओं का लाभ पाने वाले करोड़ों लाभार्थियों से संपर्क कर उन्हें प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। लोगों को बतायेंगे कि जरूरत मंदों का साथ भाजपा सरकार देती है। जिसके चलते प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया गया, प्रदेश सरकार भी मुफ्त राशन, तेल शक्कर, दाल आदि का वितरण कर रही है। 3.10 करोड़ श्रमिकों को भरण पोषण के लिए 500 रुपए प्रतिमाह देने और 23 लाख श्रमिकों को भरण पोषण के लिए 1000 रुपए प्रति माह देने के लिए 230 करोड़ रुपए की धनराशि दी गई है। राज्य में सभी लोगों को मुफ्त टीका लगाया जा रहा है।

Photo - Social Media

भाजपा कार्यकर्ता जनसंपर्क करते हुए लोगों को बतायेंगे कि सरकार ने बेघरों की सुध ली

इसी प्रकार भाजपा कार्यकर्ता जनसंपर्क करते हुए लोगों को बतायेंगे कि सरकार ने बेघरों की सुध ली है। इसके तहत प्रधानमंत्री आवास योजना में 40 लाख से अधिक आवासों का निर्माण किया गया, मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 90,225 आवासों का निर्माण किया गया। अपराधियों पर नकेल कसने के तहत माफियाओं द्वारा अर्जित की गई 1574 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की गई। किसानों की खुशहाली के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 2.48 करोड़ किसानों को 32,500 करोड़ रुपए दिए गए, राज्य में 86 लाख लघु और सीमान्त किसानों का 36,000 करोड़ रुपए का ऋण दिया गया।

यूपी को रोजगार प्रदेश बनाया

यूपी को रोजगार प्रदेश बनाते हुए 4.50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई और यूपी देश में 44 योजनाओं में अब नंबर वन के स्थान पर पहुंच गया। सरकार की उक्त उपलब्धियों को लोगों को बताने के दौरा भाजपा कार्यकर्त्ता लोगों को सरकार की उपलब्धियों को बताने वाला पंफलेट 'पूरी हुई हर आस, घर घर हुआ विकास' देंगे। इसके साथ ही लोगों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क तथा सैनिटाइजर भी दिया जाएगा। इस जनसंपर्क के माध्यम से भाजपा प्रदेश के सभी वर्ग एवं समूह के मतदाताओं को दमदार सरकार को अपना समर्थन देने के लिए प्रेरित करते हुए आने वाले विधानसभा चुनाव में अपना जनाधार मजबूत करने का कार्य करेगी।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story