×

UP Election 2022: बीजेपी के 107 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, गोरखपुर से योगी और सिराथू से केशव प्रसाद मौर्य होंगे प्रत्याशी

UP Election 2022: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पहले और दूसरे चरण के अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान ( first and second phase candidates List released) कर दिया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shashi kant gautam
Published on: 15 Jan 2022 6:51 AM GMT (Updated on: 15 Jan 2022 9:24 AM GMT)
UP Election 2022: बीजेपी के 107 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, गोरखपुर से योगी और सिराथू से केशव प्रसाद मौर्य होंगे प्रत्याशी
X

UP Election 2022 - बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी

UP Election 2022: भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने पहले और दूसरे चरण के अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान (BJP candidates list released) कर दिया है। आज जारी हुई पहली सूची में नामों की घोषणा की गई है। जिसमें इन मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कोरोना को देखते हुए गरीबों को मुफ्त अनाज पहुंचाया। प्रधानमंत्री की योजनाओं का सबसे अधिक फायदा यूपी को मिला है। उत्तर प्रदेश की बहू बेटियां रात को 12 बजे भी निडर घूम सकती हैं। योगी राज में यूपी दंगा रहित हुआ है। हमें पूरा भरोसा है उत्तर प्रदेश में नये मेडिकल कालेज खुल रहे हैं। नये एयरपोर्ट बन रहे हैं। उत्तर प्रदेश में नये परिवर्तन की लहर दिख रही है। पिछले पांच साल में हमने बेहतरीन शासन दिया है। हमें पूरा विश्वास है कि हमारा गठबंधन तीन सौ से अधिक सीटों को जीतेगा।

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा हम पहले चरण में 57/58 सीटों पर और दूसरे चरण में 48/55 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर रहे हैं। मै उत्तर प्रदेश में दो प्रमुख सीटों के बारे में सबसे पहले सूचित कर रहा हूं। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से चुनाव में प्रत्याशी होंगे। केशव प्रसाद प्रयाग राज जिले में सिराथू सीट से प्रत्याशी होंगे।मथुरा से श्रीकांत शर्मा प्रत्याशी होंगे।

राजधानी दिल्ली में तीन दिनों तक प्रत्याशियों को लेकर हुए मंथन के बाद इन नामों पर बीजेपी आलाकमान (BJP high command) ने अपनी मुहर लगाई है। जिसके बाद अब ये उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्र के चुनावी रण में दम दिखाएंगे। बीजेपी ने टिकट वितरण में जातीय समीकरण का भी पूरा ख्याल रखा है।

बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट (first list of bjp candidates)

1. गोरखपुर शहर योगी आदित्यनाथ

2. प्रयागराज सिराथू केशव प्रसाद मौर्य

3. कैराना मृगाँका सिंह

4. थानाभवन सुरेश राणा

5. शामली तेजेंद्र सिंह निर्वाल

6. बुढ़ाना उमेश मलिक

7. चरथावल श्रीमती सपना कश्यप

8. पुरकाजी प्रमोद ऊटवाल

9. मुजफ्फरनगर कपिल देव अग्रवाल

10. खतौली विक्रम सैनी

11. मीरपुर प्रशांत गुर्जर

12. सिवाल खास महेंद्र पाल सिंह

13. सरधना संगीत सोम

14. हस्तिनापुर दिनेश खटीक

15. पिथौरा सत्यवीर त्यागी

16. मेरठ कैंट अमित अग्रवाल

17. मेरठ कमल दत्त शर्मा

18. मेरठ दक्षिण सोमेंद्र तोमर

19. छपरोली महेंद्र सिंह रामाला

20. बड़ौत कृपाल सिंह मलिक के पी सिंह

21. बागपत योगेश धामा

22. लोनी नंदकिशोर गुर्जर

23. मुरादनगर अजीत पाल त्यागी

24. साहिबाबाद सुनील शर्मा

25. गाजियाबाद अतुल गर्ग

26. मोदीनगर श्रीमती मंजू सिवाच

27. धौलाना धर्मेश तोमर

28. हापुड़ विजयपाल आड़ती

29. गढ़मुक्तेश्वर हेमंत चौधरी तेवतिया

30. नोएडा पंकज सिंह

31. दादरी तेजपाल नागर

32. जेवर धीरेंद्र सिंह

33. सिकंदराबाद लक्ष्मीराज सिंह

34. बुलंदशहर प्रदीप चौधरी

35. स्याना देवेंद्र सिंह लोधी

36. अनूपशहर संजय शर्मा

37. डिबाई सीपी सिंह,

38. शिकारपुर अनिल शर्मा

39. खुर्जा मीनाक्षी सिंह

40. खैर अनूप प्रधान बाल्मीकि

41. बरौली ठाकुर जयवीर सिंह

42. अतरौली संदीप सिंह

43. छर्रा रविंद्र पाल सिंह

44. कौल अनिल पाराशर

45. इलगास राजकुमार सहयोगी

46. छाता चौधरी लक्ष्मी नारायण

47. मांट राजेंद्र चौधरी

48. गोवर्धन ठाकुर महेश्वर सिंह

49. मथुरा श्रीकांत शर्मा

50. बलदेव पूरन प्रकाश जाटव

51. एत्मादपुर धर्मपाल सिंह

52. आगरा कैंट जीएस धर्मेश

53. आगरा दक्षिण योगेंद्र उपाध्याय

54. आगरा उत्तर पुरुषोत्तम खंडेलवाल

55. आगरा ग्रामीण श्रीमती बेबी रानी मौर्य

56. नाहटोर ओमकुमार

57. बिजनौर श्रीमती सूची मौसम चौधरी

58. चांदपुर श्रीमती कमलेश सोनी

59. नूरपुर सीपी सिंह

60. काँठ राजेश कुमार चुंन्नू

61. मुरादपुर देहात कृष्ण कांत मिश्रा

62. मुरादनगर रितेश गुप्ता

63. कुंदरकी कमल प्रजापति

64. बिलारी परमेश्वर लाल सैनी

65. चंदौसी श्रीमती गुलाबो देवी

66. असमोली हरेंद्र सिंह रिंकू

67. संभल राजेश सिंघल

68. चमरौआ मोहन कुमार लोधी

69. बिलासपुर बलदेव सिंह औलख

70. रामपुर आकाश सक्सेना

71. मिलक श्रीमती राजबाला

72. धनौरा राजीव तरारा

73. फतेहपुर सीकरी चौधरी बाबूलाल

74. खेरागढ़ भगवान सिंह कुशवाहा

75. फतेहाबाद छोटे लाल वर्मा

76. बाह श्रीमती रानी पक्षालिका

77. बेहट नरेश सैनी

78. नुक्कड़ मुकेश चौधरी

79. सहारनपुर नगर राजीव गुंबर

80. सहारनपुर जगपाल सिंह

81. देवबंद बृजेश सिंह रावत

82. रामपुर मनिहारान देवेंद्र नीम

83. गंगोह कीरत सिंह गुर्जर

84. नजीबाबाद कुंवर भारतेंद्र सिंह

85. नगीना डॉ यशवंत

86. बरहापुर सुशांत सिंह

87. धामपुर अशोक कुमार राणा

88. नौगांवा सादात देवेंद्र नागपाल

89. अमरोहा राम सिंह सैनी

90. हसनपुर महेंद्र सिंह खडगवंशी

91. गुन्नौर अजीत कुमार राजू यादव

92. बिसौली कुशाग्र सागर

93. सहसवान डीके भरद्वाज

94. बिल्सी हरीश शाक्य

95. बदायूं महेश गुप्ता

96. शेखुपुर धर्मेंद्र शाह

97. दातागंज राजीव सिंह बब्बू भैया

98. मीरगंज डॉक्टर डीसी वर्मा

99. नवाबगंज डॉक्टर एपी आर्य गंगवार

100. फरीदपुर डॉ श्याम बिहारी लाल

101. बिथरी चैनपुर राघवेंद्र शर्मा

102. बरेली अरुण सक्सेना

103. बरेली कैंट संजीव सक्सेना

104. आंवला धर्मपाल सिंह

105. कटरा वीर विक्रम सिंह

106. सुहावा चेतराम पासी

107. शाहजहांपुर सुरेश खन्ना

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story