×

VIDEO: योगी का आरोप- केंद्र के पैसों की हो रही है प्रदेश सरकार में बंदरबांट

दोहे सुनाते हुए योगी ने कहा कि, जिनकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत तिन्ह देखी तैसी। इससे पहले रामगोविंद चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सियार बनकर विकास का रास्ता काट रही है। पंचायती राज मंत्री राम गोविंद यूपी 100 का गोरखपुर में शुभारम्भ करने आए थे।

zafar
Published on: 20 Nov 2016 10:47 AM GMT
VIDEO: योगी का आरोप- केंद्र के पैसों की हो रही है प्रदेश सरकार में बंदरबांट
X

योगी आदित्यनाथ का आरोप- केंद्र के पैसों की हो रही है प्रदेश सरकार में बंदरबांट

गोरखपुर: भारतीय जनता पार्टी के सांसद योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया है कि केन्द्र सरकार द्वारा दिए गए विकास के पैसों की प्रदेश सरकार में बंदर बांट हो रही है। उन्होंने डायल 100 को भी वसूली के लिए शुरू की गई योजना बताया।

सपा पर हमला

-प्रदेश के पंचायती राज मंत्री रामगोविंद चौधरी के भाजपा पर दिए गए बयान पर योगी ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

-दोहे सुनाते हुए योगी ने कहा कि, जिनकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत तिन्ह देखी तैसी।

-इससे पहले रामगोविंद चौधरी ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी सियार बनकर विकास का रास्ता काट रही है।

-पंचायती राज मंत्री राम गोविंद यूपी 100 का गोरखपुर में शुभारम्भ करने आए थे।

जनता देगी जवाब

-योगी आदित्यनाथ ने चौधरी के बयान का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गरीब घरों से आते हैं।

-लेकिन सपा में तो एक ही परिवार का राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष बनाए बैठे हैं।

-भाजपा सांसद ने सवाल किया कि जो लोग खुद नहीं समझ पा रहें कि वे अखिलेश, मुलायम या शिवपाल किसके साथ हैं, वे क्या आरोप लगाएंगे।

-नोटबंदी पर योगी ने कहा कि इससे जनता खुश है और गुमराह करने वालों का जवाब दे देगी।

-रेल हादसे पर भाजपा सांसद ने मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भारत सरकार हर संभव मदद कर रही है।

आगे स्लाइड्स में देखिए कुछ और फोटो और वीडियो...

योगी आदित्यनाथ का आरोप- केंद्र के पैसों की हो रही है प्रदेश सरकार में बंदरबांट

योगी आदित्यनाथ का आरोप- केंद्र के पैसों की हो रही है प्रदेश सरकार में बंदरबांट

zafar

zafar

Next Story