×

BJP Candidates List: PM मोदी वारणसी तो राजनाथ लखनऊ से ठोकेंगे ताल, सुब्रत पाठक को मिली यह सीट

BJP Candidates List 2024: भाजपा केंद्रीय कार्यालय से न्यूजट्रैक को मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए यूपी की राजधानी लखनऊ से राजनाथ सिंह को मैदान में उतारा है, जबकि पीएम मोदी फिर वाराणसी से चुनाव लडेंगे।

Viren Singh
Published on: 1 March 2024 6:58 AM GMT (Updated on: 1 March 2024 8:11 AM GMT)
BJP Candidates List 2024
X

BJP Candidates List 2024 (सोशल मीडिया)  

BJP Candidates List 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को देर रात दिल्ली स्थित भाजापा कार्यायल में चली केंद्रीय चुनाव सीमित की बैठक चुनाव में उम्मीदवारों के नाम पर मंथन कर लिया गया है। अन्य राज्यों सहित सहित यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के नाम भी केंद्रीय नेत्वृत ने अपनी अंतिम मुहर लगा दी है। अब किसी भी वक्त भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए 100 से अधिक उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। पहली उम्मदीवारों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजथान सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के दिग्गज नेताओं ने नाम शामिल हैं।

राजनाथ सिंह लखनऊ से तो सुब्रत पाठक को यहां से मैदान में

भाजपा केंद्रीय कार्यालय से न्यूजट्रैक को मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए यूपी की राजधानी लखनऊ से राजनाथ सिंह को मैदान में उतारा है। लखनऊ की संसदीय सीट में राजनाथ सिंह दूसरी बार में चुनाव लड़ रहे हैं। सांसद सुब्रत पाठक का भी नाम फाइलन हो गया है। वह फिर कन्नौज लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाए गए हैं। इससे पहले साल 2019 में सुब्रत पाठक ने कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ा था और वह पहली बार लोकसभा सदस्य चुने गए थे। वहीं, संजीव बालियान को भाजपा ने मुजफ्फरनगर प्रत्याशी बनाया गया है।

काशी की धरा पर पीएम मोदी तीसरी बार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से चुनाव लड़ रहे हैं। वह तीसरी बार वारणसी से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले साल 2019 और साल 2014 में पीए मोदी ने वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ था और भारी मतों से दोनों चुनाव में विजय प्राप्त हुए थे। नरेंद्र मोदी ने पहली बार लोकसभा चुनाव साल 2014 में लड़ा था और वह अपने पहले चुनाव में ही विजय प्राप्त हुए थे। साल 2014 में पीएम मोदी ने देश की दो संसदीय सीटे से मैदान में उतरे थे, जिसमें यूपी का वाराणसी और गुजरात का वडोदरा सीट शामिल थी। बाद में नरेंद्र मोदी ने वडोदरा सीट को छोड़ दिया था और वाराणसी से संसद बने रहे ।

मोदी के पहले चुनाव में ये लोग थे मैदान में

नरेंद्र मोदी को पहली बार लोकसभा चुनाव में वारणसी से शिकस्त देने के लिए आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस ने वर्तमान के यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को मैदान में उतार था। इस चुनाव में केजरीवाल और अजय राय को करारी हार का सामना करना पड़ा और नरेंद्र मोदी 2014 में अपने पहले लोकसभा चुनाव में ही विजय हुए। इस चुनाव में मोदी को वाराणसी के 32.89 फीसदी लोगों ने अपना मत दिया और उन्हें 581022 वोट मिले। वहीं, केजरीवाल 11.84 फीसदी लोगों ने वोट दिया और उन्हें 209238 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि काग्रेस के अजय राय को वारणसी में 4.28 फीसदी ने ही मत दिया और उन्हें 75614 वोट मिले। राज अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए थे और वह तीसरे स्थान पर रहे।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story