×

Giriraj Maharaj: सवा लाख आमों का लगा भोग, गिरिराज महाराज ने 11000 लीटर यमुना जल से किया स्नान

Jyeshtha purnima 2022: सखी महाराज ने बताया कि शाम को गिरिराज महाराज का श्रंगार कर प्रभु को सवा लाख आमों का भोग लगाया गया।

Nitin Gautam
Written By Nitin Gautam
Published on: 15 Jun 2022 2:42 AM GMT
Jeshtha Purnima 2022
X

जेष्ठ पूर्णिम पर सवा लाख आम के भोग

Jyeshtha purnima 2022: जेष्ठ मास पूर्णिमा के अवसर पर गिरिराज महाराज को गर्मी से निजात दिलाने के लिए सखी महाराज के सानिध्य में ब्रज वासियों ने इंद्र मान मर्दन शिला पर 1008 मटका में यमुना जल भरकर गिरिराज महाराज को स्नान कराया। इस मौके पर सखी महाराज ने बताया कि बृजवासीयों द्वारा गिरिराज तलहटी स्थित इंद्र पूजा मन्दिर तक बालकृष्ण भवन से सिर पर मटका रखकर गिरिराज महाराज के गुणगान के साथ प्रतः तलहटी में शोभायात्रा निकाली गई।

सवा लाख आमों का गिरिराज महाराज पर भोग

शोभायात्रा में 1008 मिट्टी के मटकाओ में 11000 लीटर यमुना जल भरकर ब्रज वासियों के साथ साथ दूर-दूर से आए। भक्त भी शोभा यात्रा का आनंद लेते हुए गिरिराज महाराज के महा पूजन में अपने को धन्य एवं सौभाग्यशाली मान रहे थे। सखी महाराज ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार, शाम को गिरिराज महाराज का श्रंगार कर प्रभु को ऋतु फल के रूप में आम का भोग लगाया गया। करीब 7 तरीके के सवा लाख आमों का गिरिराज महाराज पर भोग लगाया गया।


गिरिराज महाराज के छप्पन भोग कुलवाड़ा अन्नकूट के दर्शन तो समय-समय पर होते ही रहते हैं, लेकिन आम के भोग का जेस्ट महीने में खासा महत्व है। इसलिए सखी महाराज के सानिध्य में ब्रिज वासियों द्वारा मंगलवार को सवा लाख आमों का भोग लगाया गया। सवा लाख आम के भोग के दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त गिरिराज तलहटी इंद्र पूजा मंदिर पहुंचे, जहां प्रभु की इस छठा को देखकर भक्त मंत्रमुग्ध नजर आए।

बताते चलें कि सखी महाराज द्वारा विगत वर्ष भी सवा लाख आम का मनोरथ गिरिराज तलहटी में किया था इस विशाल आयोजन की तैयारी सखी महाराज ब्रज वासियों के साथ में महीनों से करने में लगी हुई थी सखी महाराज गिरीराज महाराज को ही अपना पति मान चुकी है 26 वर्षों से सखी महाराज गिरीराज तलेटी में ही वास कर रही है

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story