×

अभी-अभी हुआ बड़ा हादसा, 5 की मौत, कई घायल, CM ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के झांसी में बड़ा हादसा सामने आया है। झांसी में एक दीवार गिरने से मलबे में 15 मजदूर दब गए। इस हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई है, तो वहीं कई गंभीर रूप से घायल हैं। यह दर्दनाक घटना बरुआसागर थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुरा गांव में घटी है।

Dharmendra kumar
Published on: 4 Jan 2020 9:58 AM GMT
अभी-अभी हुआ बड़ा हादसा, 5 की मौत, कई घायल, CM ने जताया दुख
X

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में बड़ा हादसा सामने आया है। झांसी में एक दीवार गिरने से मलबे में 15 मजदूर दब गए। इस हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई है, तो वहीं कई गंभीर रूप से घायल हैं। यह दर्दनाक घटना बरुआसागर थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुरा गांव में घटी है।

मिली जानकारी के मुताबिक यहां स्टोन क्रशर की दीवार पर कुछ मजदूर प्लास्टर कर रहे थे। उसकी दौरान यह बड़ा हादसा हुआ। मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है। मृतकों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। मरने वालों में दो पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। मृतकों की सुखलाल, कमलेश, सुनीता, पूजा व उमा के रूप में पहचान हुई है।

घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आईजी, एसएसपी व डीएम ने पहुंचकर उनका हालचाल जामा। सूचना मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें...डोनाल्ड ट्रंप के फैसले से भारत को तगड़ा झटका! जानिए क्या होगा असर

इस हादसे में कैलाश स्टोन क्रशर सवालों के घेरे में आ गया है। आरोप लगाया जा रहा है कि क्रशर की दीवार बनाने वाले मजदूरों का न तो कोई रजिस्ट्रेशन था, न हीं उन्हें कोई सुरक्षा उपकरण मुहैया कराए गए थे। बिना किसी सुरक्षा उपकरणों से ही क्रशर पर मजदूरों से काम कराया जा रहा था। इस मामले में कैलाश स्टोन क्रशर के मालिक पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों के मुताबिक क्रशर की समय पर जांच होती तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता।

यह भी पढ़ें...प्रियंका का ताबड़तोड़ दौरा: अब यहां हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने पहुंची

इस हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया है। साथ ही घायलों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है।

यह भी पढ़ें...हमले के बाद लोग छोड़ रहे हैं देश, ऐसा मंजर पहले कभी नहीं देखा होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना में घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की जाए और पीड़ितों को अनुमन्य आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे के शिकार लोगों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story