×

Bihar: बिहार के स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार की छुट्‌टी, जदयू और भाजपा में बयानबाजी तेज

Bihar News: बिहार में मुस्लिम स्कूल में शुक्रवार को छुट्‌टी का विवाद बढ़ता जा रहा है। जदयू और भाजपा के नेता एक दूसरे पर बयानबाजी कर रहे हैं। आपको बता दें, बिहार के करीब 500 से ज्यादा स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी हो रही है।

Network
Newstrack Network
Published on: 29 July 2022 10:04 AM IST
Bihar Education Department News
X

Bihar Education Department News (image social media)

Click the Play button to listen to article

Bihar News: बिहार में मुस्लिम स्कूल में शुक्रवार को छुट्‌टी का विवाद बढ़ता जा रहा है। जदयू और भाजपा के नेता एक दूसरे पर बयानबाजी कर रहे हैं। एक तरह जहां, जेडीयू ने संस्कृत विश्व विद्यालयों का वार्षिक कलेंडर जारी करके यह बताया कि हिंदुओं के लिए भी इन कलेंडरों में छुट्टी का प्रावधान है। वहीं भाजपा का कहना है कि एक धर्म के लोगों को खुश करने के लिए कुछ लोग ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं।

जदयू और भाजपा नेताओं ने क्या कहा

जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट करते हुए कहा कि उर्दू विद्यालयों में छुट्टी वाकई जरूरी मुद्दा है या अनावश्यक विवाद बनाने की कोशिश! छुट्टी पर आपत्ति करने वाले महानुभावों, आप सभी को पता तो होना चाहिए कि शुक्रवार को सिर्फ उर्दू विद्यालयों में ही अवकाश नहीं होता है। संस्कृत महाविद्यालयों में भी प्रत्येक महिना के प्रतिपदा और अष्टमी को छुट्टी रहती है। नहीं मालूम है तो संस्कृत विश्वविद्यालय के कैलेंडर का अवलोकन कर अपना ज्ञान बढाईए, प्लीज़। वैसे, सिर्फ मुद्दा बनाने के इरादे से बयानबाजी करनी है तो और बात है।

भाजपा विधायक संजीव चौरसिया ने कहा कि इस मामले को मुद्दा बनाकर इसपर राजनीतिक रोटी सेंकी जा रही है। जो नेता इस तरह से बयान दे रहे हैं वो एक खास वर्ग को खुश करने के लिए दे रहे है जो गलत है। उन्होंने कहा कि किसी को भी धर्म को आधार बनाकर विद्यालयों की छुट्टी नहीं करनी चाहिए। जो लोग इस तरह का बयान दे रहे है कि उन्हें समझना चाहिए एक धर्म को खुश करने के लिए लोग बयान दे रहे हैं।

यह है पूरा मामला

किशनगंज के 37 सरकारी स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी यानी साप्ताहिक अवकाश का मामला सामने आया है। किशनगंज के मुस्लिम बहुल इलाकों में सरकारी स्कूलों में साप्ताहिक छुट्टी शुक्रवार को होती है। इसकी भरपाई में रविवार को कक्षा चालू रहती है। मामला तूल पकड़ने लगा तो शिक्षा विभाग ने किशनगंज के DEO को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।

इन स्कूलों में रहता शुक्रवार को अवकाश

मध्य विद्यालय लाइन उर्दू

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लाइन करबला

उत्क्रमित मध्य विद्यालय महेशबधना

उत्क्रमित मध्य विद्यालय हालामाला

उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोतीहारा पश्चिम

प्राथमिक विद्यालय अंधाकोल आदिवासी टोला

मध्य विद्यालय छत्तरगाछ

मध्य विद्यालय सोहागीडांगी

उत्क्रमित मध्य विद्यालय बोचनाई

आजाद नगर गोआवाड़ी प्राथमिक विद्यालय

प्राथमिक विद्यालय महाटगछ

उत्क्रमित मध्य विद्यालय कालासिंधिया

उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलपोखर

उत्क्रमित मध्य विद्यालय देहलबाड़ी

उत्क्रमित मध्य विद्यालय मिलिकबस्ती

उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगलबाड़ी-1

उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगलबाड़ी-2

उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिशानी

उत्क्रमित मध्य विद्यालय फूलहारा

उत्क्रमित मध्य विद्यालय बक्सा

उत्क्रमित मध्य विद्यालय रमनिया पोखर

उत्क्रमित मध्य विद्यालय चनागना

प्राथमिक विद्यालय डोहर मलानी

उत्क्रमित मध्य विद्यालय टंगटंगी

उत्क्रमित मध्य विद्यालय पाटेश्वरी

उत्क्रमित मध्य विद्यालय गुलशनभीठा

उत्क्रमित मध्य विद्यालय टेना

प्राथमिक विद्यालय शाहनगरा

उत्क्रमित मध्य विद्यालय चुनामारी

उत्क्रमित मध्य विद्यालय हसनडुमरिया

उत्क्रमित मध्य विद्यालय डेंगा

उत्क्रमित मध्य विद्यालय हाटगाछी महुआ

प्राथमिक विद्यालय नककली हाट

प्राथमिक विद्यालय बुठीमारी

नया प्राथमिक विद्यालय मंसूरा

प्राथमिक विद्यालय रसूलगंज

उत्क्रमित मध्य विद्यालय नेहालभाग सोंधा।



Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story