×

मातम में बदली शादी की खुशी, कोरोना वायरस से दूल्हे की मौत

शादी करके घर लौटे दूल्हे की भी मौत का मामला प्रकाश में आया है।जिसके बाद से दुल्हन का रो रोकर बुरा हाल है।

‪Rohit Tripathi‬
Published on: 1 May 2021 2:02 PM GMT (Updated on: 1 May 2021 4:23 PM GMT)
बिजनौर शादी करके घर लौटे दूल्हे की भी मौत का मामला प्रकाश में आया है।
X

दुल्हन(फोटो-सोशल मीडिया)

बिजनौर: कोरोना महामारी से जहाँ अब लोगो का जीना मुहाल हो गया है। वही लोगो के मरने का सिलसिला जारी है।ऐसे में शादी करके घर लौटे दूल्हे की भी मौत का मामला प्रकाश में आया है।जिसके बाद से दुल्हन का रो रोकर बुरा हाल है।शादी के 2 दिन के बाद इलाज के दौरान कोरोना पॉजिटिव दूल्हे की मौत हो गई।

शादी से घर लौटने के बाद दूल्हे को रात में बुखार आ गया।जिसके चलते दूल्हा अस्पताल में भर्ती हुआ।इलाज के तीसरे दिन दूल्हे अर्जुन ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। जिससे नई नवेली दुल्हन की खुशियां 92 घंटे में ही गमों में बदल गई।

खुशियों के बाद मचा मातम

बिजनौर शहर के मोहल्ला जाटान निवासी अर्जुन की शादी 25 अप्रैल को चांदपुर के कस्बा स्याऊ निवासी बबली के साथ हुई थी। 25 तारीख को अर्जुन की बारात धूमधाम के साथ स्याऊ गई थी।

दिन में पूरी धूमधाम से बारात की चढ़त हुई और उसके बाद जयमाला फेरो की रस्में भी खुशी खुशी पूरी होने के बाद शाम को 7:00 बजे के आसपास बारात को दुल्हन के साथ विदा कर दिया गया।


बारात खुशी-खुशी बिजनौर पहुंच गई और दुल्हन का भी ससुराल पहुंचने पर धूमधाम से स्वागत किया गया। लेकिन उसी रात में दूल्हे अर्जुन को अचानक बुखार आया और जो बुखार बढ़ता चला गया।

ज्यादा तबियत खराब होने पर दूल्हे अर्जुन को तुरंत जिला सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी रिपोर्ट कोरोना पाजेटिव आई। तो दूल्हे को जिला अस्पताल के ही कोविड-19 वार्ड में भर्ती कर दिया गया। लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और हालत बिगड़ती चली गई।

दुल्हन पर गमों का पहाड़ टूटा

पड़ोसियों के अनुसार अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते 29 अप्रैल को सवेरे दूल्हे अर्जुन की कोरोना के कारण मौत हो गई।दूल्हे की मौत का समाचार मिलते ही लड़की पक्ष और लड़के पक्ष में कोहराम मच गया और नई नवेली दुल्हन पर भी गमों का पहाड़ टूट पड़ा।

जिस दूल्हे के साथ बबली ने जीवन भर साथ निभाने के सपने देखे थे वह केवल 92 घंटे में ही चूर-चूर हो गए और वह जन्म-जन्म का साथ सिर्फ 92 घंटे तक ही चल पाया।इसके बाद बबली की भी हालत बिगड़ गई।

फिलहाल कोरोना से हुई दूल्हे की मौत के बाद मोहल्ले में भी शोक का माहौल है और कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।परिजनों की भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच की जा रही है कि कहीं वह भी कोरोना पॉजिटिव तो नहीं है।परिजनों के कोविड जांच के लिए सैंपल भी लिए गए हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story