×

Bijnor News: बिजनौर में बारिश बनी तबाही, गंगा नदी के तेज बहाव में बहे लोग

Bijnor News: बिजनौर में बारिश के बाद गंगा के बढ़े जलस्तर से गंगा किनारे बसे दो दर्जन से ज़्यादा गाँव मे बाढ़ आने से जहाँ लोगो का जनजीवन अस्त व्यस्त हो चला है।

‪Rohit Tripathi‬
Published on: 22 Jun 2021 12:18 PM GMT (Updated on: 22 Jun 2021 12:22 PM GMT)
After the rains on the Bijnor hills, due to the increased water level of the Ganges, more than two dozen villages
X

नदी में डूबे लोग (फोटो-सोशल मीडिया)

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां गंगा नदी में तेज बहाव होने की वजह से दो लोग बह गए। जिससे उनकी मौत हो गई। यहां बारिश के बाद से ही गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। आस-पास के गांवों में बाढ़ आने की वजह से लोगों का सामान्य जीवन परेशानियों से भर गया है।

पहाड़ो पर बारिश के बाद गंगा के बढ़े जलस्तर से गंगा किनारे बसे दो दर्जन से ज़्यादा गाँव मे बाढ़ आने से जहाँ लोगो का जनजीवन अस्त व्यस्त हो चला है। तो वही बाढ़ की चपेट में आने से रामगंगा नदी में एक किसान की डूबने से मौत हो गई है।

जलस्तर बढ़ने से आफत

जबकि दूसरा बालक गंगा मे नहाने गया था। ज़्यादा पानी होने से डूबने से उसकी भी मौत हो गई। वही अचानक हुई दो की मौत के बाद पुलिस प्रशासन ने दोनों को बचाने के लिए काफी हाथ पैर मारे लेकिन लेकिन कामयाब न हो सके।


गंगा के बढ़ते जलस्तर के बाद दो दर्जन से ज़्यादा गांव में घरों से लेकर सड़को तक कई कई फ़ीट पानी भरा हुआ है।आलम ये है कि बाढ़ के आने से मेरठ जाने वाली सड़क पानी के सामने टूट चुकी है।ग्रामीणों की गंगा किनारे फसलों में भरा 5 फ़ीट पानी से फसल बर्बादी की कगार पर पहुंच चुकी है।

साथ ही बिजनौर के जलीलपुर बाढ़ ग्रस्त इलाके में 45 वर्षीय नाहर सिंह किसान की बाढ़ की चपेट में आने से मौत हो गई है। जबकि रामगंगा नदी में नहाने गया 15 वर्षीय बालक अंकुश भी गंगा के बढ़े जलस्तर में बह गया।

हालांकि एसडीआरएफ व पीएसी के जवानों ने दोनों को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन दोनों को बचा न सके।वही पुलिस प्रशासन लगातार बाढ़ ग्रस्त इलाको में घूमने ,नहाने,गंगा को नहाने का पिकनिक स्पॉट न बनाने की नसीहत दे रहा है।अचानक बाढ़ से दो की मौत के बाद म्रतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story