×

Bijnor News : जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर परिवहन मंत्री अशोक कटारिया का बड़ा दावा

Bijnor News : परिवहन मंत्री ने दावा किया बिजनौर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी जीतेगा।

‪Rohit Tripathi‬
Reporter ‪Rohit Tripathi‬Published By Shraddha
Published on: 13 Jun 2021 1:50 PM GMT
जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर परिवहन मंत्री का बड़ा दावा
X

 जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर परिवहन मंत्री का बड़ा दावा

Bijnor News : उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री (Transport Minister) और बिजनौर जिला पंचायत चुनाव (District Panchayat Election) के प्रभारी अशोक कटारिया (In-charge Ashok Kataria) ने दावा किया है कि बिजनौर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर हर हाल में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) का प्रत्याशी जीतेगा। क्योंकि उनके पास बहुमत का आंकड़ा पूरी तरह सुरक्षित है।

परिवहन मंत्री अशोक कटारिया आज बिजनौर डाक बंगले में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि आने वाले जिला पंचायत चुनाव में बिजनौर जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशी साकेन्द्र चौधरी ही विजयी होंगे।

उन्होंने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद की जीत के लिए 29 जिला पंचायत सदस्य की जरुरत है। जबकि 13 जिला पंचायत सदस्य उनके पास अपने मौजूद हैं और बाकी निर्दलीय जीत कर आए पंचायत सदस्यों का भी उन्हें समर्थन मिल रहा है। इस तरह से उनके पास 31 से 32 जिला पंचायत सदस्य हैं। जो उनके पास पूर्ण रुप से सुरक्षित है।

उन्होंने दावा किया इस चुनाव में हर हाल में भाजपा का प्रत्याशी जीत हासिल करेगा। उन्होंने विपक्ष पर सवाल दागते हुए कहा की विपक्ष भ्रम फैलाकर लोगों को गुमराह कर रहा है कि उनके इतने सदस्य हैं। जबकि सच्चाई यह है की बहुत सारे जिला पंचायत सदस्य निर्दलीय जीत कर आए हैं। जो किसी दल से नहीं लड़े हैं लेकिन विपक्ष उन्हें भी अपना बता कर दूसरे सदस्यों में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि हम भी परंपरागत तरीके से जिला पंचायत का चुनाव जीतेंगे जैसे परंपरागत तरीके से विपक्ष हमेशा जीतता चला आया है। उन्होंने जिला पंचायत चुनाव में पूरी पार्टी के एकजुट होकर चुनाव लड़ाने का दावा किया और यह भी खंडन किया कि हमारा कोई भी नेता विपक्ष के किसी भी सदस्य या नेता को चुनाव नहीं लड़ा था यह खाली अफवाह है।

Shraddha

Shraddha

Next Story