×

Bikaru Kand Kanpur: बिकरु कांड की आरोपी खुशी दुबे की कल होगी रिहाई, सुप्रीम कोर्ट दे चुका है जमानत

Bikru Kand: बिकरू कांड में आरोपित खुशी दुबे की कल यानी की 21 जनवरी को रिहाई हो जाएगी। पनकी नौबस्ता पुलिस ने सत्यापन रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर दी है।

Jugul Kishor
Published on: 20 Jan 2023 6:17 AM GMT (Updated on: 20 Jan 2023 6:59 AM GMT)
Khushi Dubey
X

खुशी दुबे (Social Media)

Bikru Kand: बिकरू कांड में आरोपित खुशी दुबे की कल यानी की 21 जनवरी को जेल से रिहाई हो जाएगी। पनकी नौबस्ता पुलिस ने सत्यापन रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर दी है। करीब दो साल 6 महीने के बाद खुशी दुबे की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। बता दें कि खुशी दुबे को सुप्रीम कोर्ट से 4 जनवरी को जमानत मिल गई थी। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद खुशी दुबे की जमानतें सेशन कोर्ट में दाखिल की गई थीं। इनको सत्यापन के लिए पुलिस, बैंक व रजिस्ट्री कार्यालय भेजा गया था। 19 जनवरी को किशोर न्याय बोर्ड में सेंट्रल बैंक की भी सत्यापन रिपोर्ट पहुंच गई थी। शुक्रवार को पनकी नौबस्ता पुलिस ने सत्यापन रिपोर्ट कोर्ट में सौंप दी है। अब माना जा रहा है कि खुशी दुबे कि 21 जनवरी को रिहाई हो सकती है।

जानें क्या है मामला

गौरतलब है कि जुलाई 2020 में चौबेपुर के तत्कालीन सीओ के साथ पुलिस फोर्स माफिया विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए गई थी। बिकरु में विकास दुबे व उसके गुर्गों ने पुलिस पर फायरिंग शुर कर दी। इस दौरान 8 पुलिस कर्मी शहीद हो गए थे। घटना के बारे में जानकारी होने के बाद देश भर में हडकंप मच गया थ। विपक्ष ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला था, लेकिन योगी सरकार ने भी एक्शन लेते हुए गैंगेस्टर एक्ट तहत विकास दुबे के घऱ बुल्डोजर चलवा दिय़ा था। पुलिस ने विकास दुबे, अमर दुबे सहित 4 बदमाशों को एनकाउंटर में मार गिराया था। वहीं पुलिस ने अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे पर हमलावरों को उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया गया था। खुशी दुबे को सह अभियुक्त बनाकर जेल भेज दिया गया था। वहीं, कोर्ट ने भी माना था कि बिकरू कांड के दौरान खुशी नाबालिग थी। नाबालिग होने कि वजह से खुशी को बालसुधार गृह में रखा गया था। जब खुशी बालिग हो गई, तो उसे कानपुर देहात की माती जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story