×

बिसाहड़ा गांव इस बार भी नहीं मनाएगा त्योहार, मंदिर में दीप जला कर होगी प्रार्थना

ग्रामीणों ने बताया कि एक साल से गांव में कोई त्योहार नहीं मनाया गया है। ग्रामीणों ने दोहराया कि जब तक जान मोहम्मद की गिरफ्तारी और जेल से बिसाहड़ा के आरोपी नहीं छूटते, कोई त्योहार नहीं मनाया जाएगा। अखलाक हत्याकांड में 14 आरोपी जेल में बंद है। एक आरोपी रविन की मौत हो चुकी है।

zafar
Published on: 9 Oct 2016 7:30 AM GMT
बिसाहड़ा गांव इस बार भी नहीं मनाएगा त्योहार, मंदिर में दीप जला कर होगी प्रार्थना
X

bishara village-normalise

नोएडा: बिसाहड़ा गांव में इस बार भी दशहरा और दीपावली के त्योहार नहीं मनाए जाएंगे। ग्रामीण मंदिर में दीप जला कर जेल में बंद आरोपियों की रिहाई की प्रार्थना करेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि जेल में बंद आरोपियों की रिहाई तक वे कोई त्योहार नहीं मनाएंगे।

पूरे साल नहीं मनाया त्योहार

-ग्रामीणों ने बताया कि एक साल से गांव में कोई त्योहार नहीं मनाया गया है।

-ग्रामीणों ने दोहराया कि जब तक जान मोहम्मद की गिरफ्तारी और जेल से बिसाहड़ा के आरोपी नहीं छूटते, कोई त्योहार नहीं मनाया जाएगा।

-अखलाक हत्याकांड में 14 आरोपी जेल में बंद है। एक आरोपी रविन की मौत हो चुकी है।

सामान्य होते हालात

-प्रशासन के हस्तक्षेप और रविन के अंतिम संस्कार के दो दिन बाद गांव में हालात समान्य होने लगे हैं।

-रविवार को गांव की दुकानें फिर खुल गईं। लोगों ने दुकानों से जरूरी खरीदारी की।

-हालात सामान्य होता देख प्रशासन ने पुलिस बल हटाने का निर्णय लिया है। एसएसपी के आदेश पर अधिकांश फोर्स वापस बुला ली गई है।

जेलर का ट्रांसफर

-इस बीच ग्रामीणों के आरोप के बाद सरकार ने जेलर एसके पांडे का तबादला लखनऊ कर दिया है।

-रविन के परिजनों ने रविन की मौत के लिए लुक्सर जेल के तत्कालीन जेलर एसके पांडे को जिम्मेदार ठहराया था।

-इससे पहले जेलर जेएस मुकंद को भी लखनऊ से अटैच कर दिया गया था।

bishara village-normalise

bishara village-normalise

bishara village-normalise

zafar

zafar

Next Story