×

बदमाशों ने पहले रेता गला, फिर भी बच गया शख्स तो फोड़ दी दोनों आंखें

Admin
Published on: 30 March 2016 9:19 AM GMT
बदमाशों ने पहले रेता गला, फिर भी बच गया शख्स तो फोड़ दी दोनों आंखें
X

बरेलीः मंगलवार की सुबह पंडेरा निवासी ताराचंद का शव बीजामऊ जाने वाले रास्ते पर मिला। जबकि उसकी ईको वैन 500 मीटर दूर गन्ने के खेत में पलटी हुई थी। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी के तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हत्या के पीछे अवैध संबंध के मामले पर आशंका जता रही है।

बदमाशों ने की निर्मम हत्या

-हत्यारों ने कार के पास ही पहले लोहे का तार गले में लपेटकर हत्या का प्रयास किया।

-इससे गले पर घाव तो हुआ, लेकिन तारा चंद्र का दम नहीं निकला।

-तब धारदार हथियार से गला रेत बदमाशों ने उसकी आंखे फोड़ दी।

-माथे व चेहरे पर भी गहरे घाव मिले है।

-शव के सिर के नीचे खून से सनी शर्ट तकिये की तरह लगी मिली।

tara.family

कौन थे नंबर मांगने वाले लड़के

-परिजनों ने कहा कि होली पर मेले में कुछ लोगों से ताराचंद्र का झगड़ा हुआ था।

-कुछ लड़के घर आए थे, जिन्हे तारा चंद्र की तलाश थी, नंबर भी मांगा था।

-पुलिस को इन लड़को की तलाश है।

ये भी पढ़ें: दबंग यादव परिवार के लड़कों ने किया गैंगरेप,विक्टिम ने कहा-CM करें न्याय

भाइयों से अलग रहता था तारा चंद्र

-तारा चंद्र (36) पुत्र चिम्मन लाल अपने भाईयों से अलग किराए के मकान में रहता था।

-सोमवार शाम 7 बजे घर से अपनी ईको गाड़ी लेकर निकला था।

-मंगलवार को सुबह सूचना मिलने पर पत्नी ममता और भाई घटना स्थल पर पहुंचे।

-तारा चंद्र की पत्नी ममता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है।

-बड़ी पुत्री अंजलि (16) इंटर की छात्रा है, बेटा हर्षित (12) और आठ वर्षीय बेटी आरती परिवार में है।

tara.van

पत्नी से होता था विवाद

-मृतक तारा चंद्र का आए दिन पत्नी ममता से विवाद होता रहता था।

-एक दिन पूर्व भी दोनों के बीच विवाद हुआ था।

-इस पर वह अपने कपडे़ समेटकर घर से चल दिया था।

-पत्नी ने उसे बड़ी मुश्किल से शांत कराया था।

ये भी पढ़ें: चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान के बेटे की हुई हत्या,जांच में जुटी पुलिस

क्या कहती है पुलिस

-जिस क्रूरता के साथ तारा चंद्र की हत्या की गयी है।

-उससे तो यही लग रहा है कि इसकी कोई बड़ी वजह है।

-हत्या के पीछे अवैध संबंधो का मामला हो सकता है।

-इस बात का पता लगाने में पुलिस जुटी है।

Admin

Admin

Next Story